विकास परियोजनाओं की प्रगति की DC जतिन लाल ने की समीक्षा : परियोजनाओं की औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

by

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने और जिन परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, उनकी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जतिन लाल ने मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मलाहत में सड़क पर बनने वाले 200 मीटर अंडरपास का टेंडर आवंटित हो चुका है और निर्माण कार्य 15 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। उपायुक्त ने लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी विभागीय अवरोध या एनओसी में देरी हो रही है, तो उसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि पुल निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने बंगाणा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा भवन और अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को बेहतर और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बसाल में बन रहे मॉडर्न डेयरी फार्म के कार्य का भी ब्योरा लिया। डेयरी फार्म से जुड़ी निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है, तथा इसकी चारदीवार के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
इसके अलावा, जिले में चल रहे अन्य विकासात्मक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बलदेव सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 600 पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान………चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद और विभिन्न श्रेणियों के 121 पद भरने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब की बागवानी बनी स्वरोजगार का माध्यम : ग्राम पंचायत कीड़ी के 100 परिवारों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से मिला लाभ

एएम नाथ। चम्बा  :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम स्वरूप विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कीड़ी में विभाग की पहल से लोगों को सेब की बागवानी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना संक्रमण रोकने में उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से मांगा सहयोग लंगर, भंडारे व सामूहिक भोज के आयोजन से पूर्व संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य

ऊना – कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से इस वर्ष होली का पर्व सामूहिक रूप से न मनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!