विकास पर फोकस, विधायक डॉ. इशांक की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और नई योजनाओं पर मंथन के लिए विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। अशोक चक्र हाल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त आशिका जैन, एडीसी निकास कुमार, डॉ. पंकज शिव, डॉ. कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार, रिंकी, बीडीपीओ अवतार सिंह, सुनीता पाल, सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक डॉ. ईशांक ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता से जुड़ी सेवाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, जिससे आम लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की हिदायत दी। बैठक में सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सीवरेज, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, तथा अन्य ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ. ईशांक ने कहा कि विकास कार्य सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं होने चाहिए बल्कि इनका असर ज़मीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों से सीधे जुड़कर उनकी वास्तविक जरूरतों को समझें और योजनाओं में शामिल करें।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट्स और चुनौतियों की जानकारी दी। बैठक का समापन करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है और इसके लिए वे हर समय तत्पर रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में है – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । झारखंड में रविवार को इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पंजाब के...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक होकर ईमानदारी और पारदर्शिता को दें बढ़ावा : मनदीप सिंह

डीएवी कॉलेज होशियारपुर में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत सेमिनार, 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘ईमानदारी से...
article-image
पंजाब

घुमियाला में सैर करते युवक को मारी गोली, घायल :पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पति

गढ़शंकर – घुमियाला गांव में सुबह सात बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज के साथ चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग जब उक्त स्थान की तरफ भागे तो...
article-image
पंजाब

जे.एन.वी में छठी कक्षा के दाखिले की परीक्षा 20 जनवरी को

होशियारपुर, 12 जनवरी :  पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को होने जा रही है। इस संबंधी विद्यालय की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने...
Translate »
error: Content is protected !!