विकास व रोजगार की दृष्टि से जनहित में कारगर साबित हो रही मनरेगा योजना  : कुलदीप सिंह पठानिया

by
मनरेगा के तहत विकास खंड भटियात की 20 पंचायतों में 605 विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ 27 लाख 11 हजार 440 रुपए आवंटित
एएम नाथ। चम्बा  :   विकास तथा रोजगार के दृष्टिगत  मनरेगा योजना जनहित में कारगर साबित हो रही है। मनरेगा के तहत एक ओर जहां अनेक विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को उनके  घर द्वार पर ही रोजगार हासिल हो रहा है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी के सभागार में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रधानों उप प्रधानों तथा पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुऐ कही। उन्होंने बताया कि विकासखंड भटियात की 20 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 605 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ 27 लाख 11 हजार 440 रुपए की राशि आवंटित की गई है उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे  अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि सही समय पर क्षेत्र वासियों को इन का लाभ प्राप्त हो सके।  उन्होंने कहा कि पंचायत जन प्रतिनिधि मनरेगा से संबंधित विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकास कार्यों को पूरा करते हुए स्थानीय मनरेगा मजदूरों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें।
                                उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा जनप्रतिनिधि जन अपेक्षाओं व आवश्यकताओं के अनुरूप निष्ठा व इमानदारी के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्य जो लंबे समय से लंबित हैं तथा अभी भी आरंभ नहीं किए जा सकते हैं उनके लिए आवंटित धनराशि को अन्यत्र खर्च किया जाए। उन्होंने कहा सभी विभागीय अधिकारी बेहतरीन आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि क्षेत्र वासियों को विकास कार्यों का दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मनरेगा के तहत विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत बगडार, बैली, बलेरा, चलामा, चुहन,धलोग,गडाना, घटासनी, जियूंता, ककीरा जरेई, ककीरा कसवा, कुडडी, मेल, मोरनू, नगोली, नैनीखड, समलेऊ, सुदली, तारागढ़ तथा तुनुहटटी सहित 20 ग्राम पंचायतों में 18 करोड़ 27 लाख 11 हजार 440 रुपए खर्च किए जा रहे हैं।  विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि  ग्राम पंचायत बगडार में 24 विकास कार्यों के लिए 61,57923 रुपए, ग्राम पंचायत बैली में 25 विकास कार्यों के लिए 97,14004 रुपए, ग्राम पंचायत बलेरा में 57 विकास कार्यों के लिए 1,75,16375 रुपए, ग्राम पंचायत चलामा में 16 विकास कार्यों के लिए 20,25488 रुपए, ग्राम पंचायत चुहन में 15 विकास कार्यों के लिए 70,71318 रुपए, ग्राम पंचायत ढलोग में 27 विकास कार्यों के लिए 1,04,61756 रुपए, ग्राम पंचायत गडाना में 30 विकास कार्यों के लिए 89,81492 रुपए, ग्राम पंचायत घटासनी में 56 विकास कार्यों के लिए 1,20,18277 रुपए, ग्राम पंचायत जियूंता में 32 विकास कार्यों के लिए 89,60817 रुपए, ग्राम पंचायत ककीरा जरेई में 43 विकास कार्यों के लिए 1,31,36360 रुपए, ग्राम पंचायत ककीरा कसवा में 22 विकास कार्यों के लिए 32,46547 रुपए, ग्राम पंचायत कुडडी में 32 विकास कार्यों के लिए 70,25111 रुपए, ग्राम पंचायत मेल में 23 विकास कार्यों के लिए 78,28128 रुपए, ग्राम पंचायत मोरनू में 31 विकास कार्यों के लिए 69,21685 रुपए, ग्राम पंचायत नगोली में 32 विकास कार्यों के लिए 1,22,16991 रुपए, ग्राम पंचायत नैनीखड में 30 विकास कार्यों के लिए 1,22,79206 रुपए, ग्राम पंचायत समलेऊ में 29 विकास कार्यों के लिए 1,18,90672 रुपए, ग्राम पंचायत सुदली में 23 विकास कार्यों के लिए 53,01434 रुपए, ग्राम पंचायत तारागढ़ में 24 विकास कार्यों के लिए 89,90330 रुपए तथा ग्राम पंचायत तुनुहटटी में 34 विकास कार्यों के लिए 1,08,67526 रुपए स्वीकृत किए गये हैं।  उन्होंने बताया कि विकास खंड भटियात में बर्ष 2024-25 के दौरान 28124 परिवारों के 47002 मजदूरों को 240218 कार्य दिवस रोजगार मिला है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारों को हल करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी स्थित लोक निर्माण  विभाग के विश्राम गृह परिसर में देवदार का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व निदेशक हिमाचल प्रदेश वन निगम के कृष्ण चंद, सुमन धीमान तहसीलदार भटियात के अतिरिक्त विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान व पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपए प्रति लीटर हो सकता महंगा : बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम,

नई दिल्ली : बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। यूएस-ईरान के बीच चल रहे विवाद का असर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एचआईवी/एड्स विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित : चंबा, भरमौर, किहार और चुवाडी में  एचआईवी की जांच सुविधा निशुल्क : डॉ हरित पुरी 

एएम नाथ। चम्बा  : मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में हेल्थ केयर प्रोवाइडर (आशा कार्यकर्ता) के लिए एचआईवी /एड्स एक्ट 2017 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन  किया गया I इस प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!