विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत : मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

by

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

जिसके बाद राज्यपाल ने विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

विजय कब लेंगे CM पद की शपथ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजय 10 मई दिन रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई में होगा। लोकभवन के मुताबिक, तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे :  इस बीच, विजय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के नाम सामने आए, जिनमें सेंगोट्टियन (Sengottiyan), अधव अर्जुन (Adhav arjuna), एन आनंद (N Anand), अरुण राज (Arun raj), निर्मल कुमार (Nirmal Kumar) और राजमोहन (Rajmohan) शामिल हैं।

TVK को मिल इन दलों का समर्थन :  लोकभवन के मुताबिक, विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। विजय ने राज्यपाल को कांग्रेस (Congress), भाकपा (Communist Party of India), माकपा (Communist Party of India Marxist), वीसीके (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) और आईयूएमएल (Indian Union Muslim League) की ओर से प्राप्त पत्र भी सौंपे, जिनमें उनके नेतृत्व में सरकार गठन का समर्थन किया गया है।

विजय को CM किया नियुक्त :  इसके बाद, तमिलनाडु के राज्यपाल ने सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद के नामित उम्मीदवार विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न

400 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, नशे के खिलाफ खड़े होने का दिया संदेश लोकसभा सदस्य डॉ. चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दी हरी झंडी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार के टैक्स निर्णय पर भाजपा का कड़ा विरोध

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब कार्यसमिति के सदस्य अमित तनेजा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब से आने-जाने वाले लोगों पर लगाए गए नए प्रवेश कर/टैक्स की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
Translate »
error: Content is protected !!