विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की पूछताछ : लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को उलझाने

by

फरीदकोट : पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो (फरीदकोट) ने जांच आरंभ की है। शिकायत में ढिल्लों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है। जनवरी में विजिलेंस ने उन्हें फरीदकोट दफ्तर में बुलाकर पूछताछ की थी और उसके बाद उनके चंडीगढ़ स्थित आवास समेत अन्य जायदाद का जायजा भी लिया था। करीब दो माह पहले भी विजिलेंस दफ्तर में बुलाकर किक्की ढिल्लों से पूछताछ कर चुकी है।
सोमवार को एक बार विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों को फरीदकोट स्थित अपने दफ्तर में बुलाकर तीन घंटे तक पूछताछ की। विजिलेंस के डीएसपी जसविंदर सिंह ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ समय पहले उनसे जायदाद संबंधी दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया था। इन दस्तावेजों के तथ्यों के विषय में बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास पुश्तैनी जायदाद है और उनकी सारी जायदाद व कारोबार का विवरण ऑनलाइन है। साल 2022 विधानसभा चुनाव के समय भी उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी जायदाद का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया था और कुछ भी नहीं छिपाया था।
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को बेवजह उलझाने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 लाख की बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी : दुकान के बाहर फायरिंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने 40 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने कर दी बड़ी घोषणा :शपथ पत्र में तथ्य गलत पाए जाने पर जीत गए तो भी रद्द हो गया नतीजा – राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी की जगह कहा दे सकते स्वयं घोषणा पत्र

गढ़शंकर : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी को लेकर बड़े बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए साफ़ कर दिया कि...
Translate »
error: Content is protected !!