विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को समन जारी

by

चंडीगढ़: वरिष्ठ शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में जांच कर रहे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया को समन जारी किया है। यह समन हाल ही में सरकारी छुट्टियों के दौरान भेजा गया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि जांच एजेंसियां इस मामले को लेकर गंभीर हैं और तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

क्या है मामला? बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पहले से ही सुर्खियों में रहा है। विजिलेंस ब्यूरो की जांच के दायरे में अब उनकी पत्नी गनीव कौर भी आ गई हैं। माना जा रहा है कि एजेंसी यह जानना चाहती है कि मजीठिया परिवार की संपत्तियों में गनीव कौर की क्या भूमिका रही है और क्या उनके नाम पर भी कुछ अघोषित संपत्तियाँ दर्ज हैं।

कानूनी मोर्चा भी तेज़ :  इस बीच, मजीठिया के वकील डी. एस. सोबती ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। इस याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है, जो आने वाले समय में इस केस की दिशा तय कर सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल के पिंदर सोढ़ी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : खुद को विजिलेंस अफसर बता कर पैसे ठगने वाला भगोड़ा था पिंदर सोढ़ी

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने  होशियारपुर जिले के चब्बेवाल शहर के निवासी पिंदर सोढ़ी को गिरफ्तार किया। खुद को सतर्कता अधिकारी बताकर किसानों से 25 लाख रुपये की राशि के दो चेक हासिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रेनियों का दो दो लाख रूप्ये का वीमा : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में लगाया जा रहा जागरूक कैम्प, वच्चों में खुशी की लहर

सन्तोषगढ़ : जिन युवाओं ने अभी दसवीं या वाहरवीं के पेपर दिए हैं और इस दुविधा में है कि इन पेपरों का प्रणाम आने के वाद क्या किया जाए, तो आपकी इस दुविधा का...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट विजेता फुटबॉल टीम का देशी घी और बादामों से सम्मान

गढ़शंकर, 30 जुलाई: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर ने लगातार दूसरी बार संत हरि सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट माहिलपुर जीतने वाली बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम के...
Translate »
error: Content is protected !!