विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से पी.आर.टी.सी में लगाया गया जागरुकता सैमीनार ; ईमानदारी व मेहनत में निभाएं सभी अपनी ड्यूटी: कमांडेंट हरप्रीत सिंह मंडेर

by

देश के प्रति एकजुट व वचनबद्ध होकर लड़े भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई: डी.एस.पी मनीश कुमार
होशियारपुर, 03 नवंबर:
विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज पी.आर.टी.सी जहानखेलां में सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में पी.आर.टी.सी जहानखेलां के कमांडेंट हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी गुरजीत पाल, डी.एस.पी मलकीत सिंह, डी.एस.पी हरजीत सिंह व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा ट्रेनिंग सैंटर का ड्रिल स्टाफ व 700 के करीब ट्रेनियों(रंगरुट) ने सैमीनार में शिरकत की। इस मौके पर पी.आर.टी.सी के कमांडेंट हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर मनीश कुमार व डा. लखबीर सिंह की ओर से समागम में आए ट्रेनी व ड्रिल स्टाफ को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। डी.एस.पी मनीश कुमार ने उपस्थिति को भ्रष्टाचार रोकने संबंधी शपथ दिलाई।
डी.एस.पी मनीश कुमार ने इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो यह दंडनीय अपराध है। इसके अलावा कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी फंडों में कोई घोटाला करके या चालाकी से भ्रष्टाचार करते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों, अपने रिश्तेदारों के नाम पर कोई बेनामी जायदाद की खरीद करता है तो कोई भी व्यक्ति इस संबंधी सूचना विजिलेंस विभाग को दे सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से जारी किया गया एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 व वैबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर कर सकता है। अंत में उन्होंने सैमीनार में शामिल कमांडेंट हरप्रीत सिंह मंडेर, ड्रिल स्टाफ व ट्रेनियों का आभार व्यक्त किया व भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट होकर देश के प्रति वचनबद्ध रहने के लिए जागरुक होकर विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
Translate »
error: Content is protected !!