विजिलैंस ने पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ काबू

by

बठिंडा : पंजाब विजीलैंस ने हलका कोटशमीर के एक पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए पटवारी का नाम मनजोत सिंह बताया जा रहा है, जिसने किसान गगनदीप सिंह से उसकी जमीन की एन्हांसमेंट राशि जारी करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार किसान गगनदीप सिंह की जमीन केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहित की गई थी। जमीन अधिग्रहण के बाद किसान को मुआवजा तो मिल गया था, लेकिन एन्हांसमेंट (अतिरिक्त मुआवजा राशि) की प्रक्रिया लंबित पड़ी थी। आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पटवारी मनजोत सिंह ने किसान से 10 हजार रुपये की मांग की। किसान ने रिश्वत देने की बजाय मामले की सूचना तुरंत विजिलेंस ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप लगाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार किसान को रंग लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। विजिलेंस टीम ने पहले ही बठिंडा के पटवारखाने में जाल बिछा रखा था।

जैसे ही पटवारी मनजोत सिंह ने किसान से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त किए, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में राशि भी बरामद कर ली गई। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। यदि जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल मच गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत शिकायत की जाए, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आरोपी पटवारी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त

ऊना, 16 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने रिपब्लिक डे को समर्पित क्विज़ कॉम्पिटिशन करवाया

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाए जा रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की की अगुआई में गढ़शंकर के हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक्यूएसी के...
article-image
पंजाब , समाचार

13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम...
Translate »
error: Content is protected !!