विजीलेंस ने शुरू की अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन

by
एएम नाथ। चम्बा :  वन परिक्षेत्र मसरूँड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन हेतु विजीलेंस विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को निरीक्षक अश्विनी कुमार की अगुआई में उक्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान निहुइं पंचायत के शक्ति देहरा, सिडकुंड पंचायत के लड्डी, झुलाड़ा पंचायत के धरुंडा, भरनाट, झुलाड़ा, सेहल, रेटा व कुठेड़ पंचायत के ख़बाली नामक स्थान व गांव में भारी मात्रा में कशमल के ढेर पाए गए व साथ ही कशमल को कटर से छोटे छोटे टुकड़ों में काट रहे मजदूर पाए गए। कुछ स्थानों पर कशमल के टुकड़ों को मजदूरों द्वारा बड़ी बड़ी गाड़ियों में भरा जा रहा था। मौके पर कहीं भी कोई भी ठेकेदार मौजूद नहीं था और न ही कशमल की खरीद का कोई रिकॉर्ड पाया गया। ठेकेदारों द्वारा रखे गए लोग संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाए कि किस से कब और कितना कशमल खरीदा गया है। और न ही यह बता पाए कि खरीद का स्त्रोत क्या है।
               कशमल क्या लोगों ने निजी भूमि से निकाल कर ठेकेदार को बेचा या इसको पूरी तरह से लोगों व ठेकेदारों द्वारा अपने मजदूरों से वन भूमि पर ही उखाड़ा गए। जोकि हिमाचल प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है व स्पष्ट रूप से अधिनियम की अवहेलना है। ऐसी स्थिति में वन विभाग ही इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। क्योंकि कशमल के ढेर सड़क के किनारे लगे हैं और उन पर कटर भी चल रहा। गाड़ियों की गाड़ियां भरी जा रहीं। और वन विभाग चुप है। इसी तरह का अवैध खनन कैंथली में भी चला है। वास्तव में निजी भूमि पर कशमल न के बराबर है। इसका दोहन केवल और केवल वन भूमि पर हुआ है। जो टीम ने स्वयं भी देखा है। जोकि एक बहुत बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। लेकिन जो भी हो जवाबदेही और जिम्मेदारी पूरी तरह से वन विभाग की है। पूरी तरह जांच किए जाने तक विजिलेंस विभाग द्वारा कशमल को ले जाने पर रोक लगा दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

परिवार की कुर्सी की भूख फिर भी नहीं मिट रही : विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही, खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष

मंडी  : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह से अपने मंत्रालय सही ढंग से संभाले नहीं जा रहे और चले हैं एमपी बनने। यह बात उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज …सभी अस्पतालों में प्रदर्शित होने चाहिए इस योजना के पोस्टर: गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!