विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों  में जागरूकता पैदा करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते – DC मुकेश रेपसवाल

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की उपमण्डल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुन्ता में   उपमण्डल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन  के समापन समारोह का आयोजन किया गया।   उपायुक्त ने  बाल विज्ञान सम्मेलन  के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार  प्रदान  किए।
अपने संबोधन में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा  को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि  विज्ञान विषय  के प्रति विद्यार्थियों  में जागरूकता पैदा करने के लिए  ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । विज्ञान विषय  विद्यार्थियों में  सीखने की क्षमता को  विस्तार देने में भी महत्वपूर्ण  है। उन्होंने विद्यार्थियों को  नशे के दुष्प्रभावों  की जानकारी प्रदान करते हुए  इनसे दूर रहने  को भी प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।  इस अवसर पर  एसडीएम  चुवाडी पारस अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार सहित  विभिन्न विद्यालयों के प्राध्यापक एवं  विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह रहे विजेता  :   जूनियर वर्ग विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरएसपीएस स्कूल चुवाड़ी की जीविका व सोनाक्षी प्रथम स्थान, राजकीय माध्यमिक पाठशाला गेरना की कृतिका व विनय द्वितीय और एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी की कृतिका व रिया शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी की अक्षरा शर्मा व वर्षा ने प्रथम  स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट की आस्था व सुहानी ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलाहरा के विनोद कुमार व गणेश कौशल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह सीनियर वर्ग (सेकेंडरी) विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी के आदित्य चंबियाल व प्राची शर्मा ने प्रथम स्थान, केसीपीपी पाठशाला चुवाड़ी की अंकिता ठाकुर व महक धीमान ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट की सोनाली व अंकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गणित ओलंपियाड जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी के भाविक गुप्ता ने प्रथम स्थान राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेंडल के नक्श ठाकुर ने द्वितीय स्थान तथा एसपीएस पाठशाला नेनीखड़ की आराधना कौंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गणित ओलंपियाड सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी की स्तुति ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी के निखिल ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर के युवराज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गणित ओलंपियाड सीनियर (सेकेंडरी) वर्ग प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी के अरुण सिंह ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट की हर्षिका भारद्वाज ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी की सुभद्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञान इनोवेशन मॉडल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी के आदित्य सहगल ने प्रथम स्थान, केसीपीपी पाठशाला चुवाड़ी की आराध्या ने द्वितीय तथा आरएसपी पाठशाला चुवाड़ी की अरनीमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञान इनोवेशन मॉडल सीनियर (सेकेंडरी) वर्ग प्रतियोगिता में
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, एचपीएसएस पाठशाला चुवाड़ी के पार्श्व शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी  की संगम शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 को बचत भवन में मनाया जाएगा मतदाता दिवस समारोह : DC गंधर्वा राठौड़

कई जागरुकता कार्यक्रम होंगे और नए युवा मतदाताओं को दिए जाएंगे मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। हमीरपुर 19 जनवरी :  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को बचत भवन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में रोपवे परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य की बहुप्रतीक्षित रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डवेल्पमेंट प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से वन (संरक्षण) अधिनियम,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.12 करोड़ रुपये की बोली में स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 : स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लगना अपने आप में सवालिया निशान

शिमला : कोटखाई में जैसे ही वाहनों का पंजीकरण शुरू हुआ । स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए ऑनलाइन 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। यह नंबर जो अपने आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित...
Translate »
error: Content is protected !!