विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

by

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन विदेशी अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।

पंजाब पुलिस के अनुसार इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये विदेशी हैंडलर पंजाब में गैंगवार, फिरौती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विदेशी गैंगस्टरों के निर्देश पर हथियारों की खेप पहुंचाने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों के संबंध कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में दर्ज एक हत्या के

मामले और बटाला में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इनके साथियों की पहचान, उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और विदेशी हैंडलरों से जुड़े संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिंदू  भूबलां के कांग्रेस के जिला वाईस  प्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए फेलिक्स बोर्ड शरारती तत्वों द्वारा फाड़ने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष  

गढ़शंकर। रविंदर सिंह बिंदू भूबलां के कांग्रेस के जिला वाईस  प्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए फेलिक्स बोर्ड कल देर रात शरारती तत्वों द्वारा फाड़ दिए गए। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष...
article-image
पंजाब

टांडा बाढ़ प्रभावित इलाकों का खन्ना ने किया दौरा…जिस तन लागे वो तन जाने : खन्ना

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं का खन्ना ने किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हल्का टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। खन्ना ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत : किडनी-लिवर हुए कमजोर; हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर किसानी मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा।  डल्लेवाल की लगातार नाजुक होती सेहत के मद्देनजर किसान संगठनों को...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 27,405 मामलों का मौके पर निपटारा : 7.83 करोड़ रुपए के अवार्ड पास

होशियारपुर में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 20 बेंचों में हुई सुनवाई ट्रैफिक चालानों के भुगतान के लिए लगाए गए विशेष हेल्प डेस्क, लोगों को मिली सुविधा वर्षों पुराने सिविल व...
Translate »
error: Content is protected !!