विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करने के चाहवान प्रार्थियों की नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु: गुरमेल सिंह

by

होशियारपुर: जिला रोजगार सृजन कौशल विकास व ट्रेनिंग अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को रोजगार देने व स्व रोजगार के काबिल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत रोजगार विभाग की ओर से विदेश में पढ़ाई व प्लेसमेंट सैल की शुरुआत की गई है ताकि जो नौजवान विदेश में पढ़ाई व नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी काउंसलिंग कर विदेश जाने के लिए सही जानकारी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि विदेशी रोजगार सैल के माध्यम से नौजवानों की नि:शुल्क काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि विदेशी काउंसलिंग के पहले बैच की काउंसलिंग मार्च माह के दौरान सफलतापूर्वक की जा चुकी है व अब दूसरे बैच के लिए होशियारपुर जिले में पढ़ाई या रोजगार से संबंधित जानकारी हासिल करने के चाहवान 18 जून तक अपनी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रार्थियों की रोजगार विभाग की ओर से नि:शुल्क काउंसलिंग की जाएगी। इस काउंसलिंग के दौरान प्रार्थियों को विदेश जाने के बारे में पारदर्शी व स्पष्ट जानकारी मुहैया करवाई जाएगी ताकि प्रार्थियों को विदेश जाने में कोई मुश्किल न आए। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले से संबंधित जो प्रार्थी विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं वे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर के लिंक https://tinyurl.com/foreignstudyhsp पर रजिस्टर कर सकते हैं व जो प्रार्थी विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं वे
https://tinyurl.com/foreignplacementhsp पर रजिस्टर कर सकते हैं।

गुरमेल सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर के कार्यालय जो कि एम.एस.डी.सी बिल्ंिडग पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में स्थित हैं में निजी तौर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए रोजगार ब्यूरो के हैल्पलाइन नंबर 6280197708 पर संपर्क कर सूचना प्राप्त की जा सकती है। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के बेरोजगार नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे इस मौके का अधिक से अधिक लाभ लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस के प्रदर्शन में अजीब स्थिति, PM मोदी के पुतले के साथ पार्टी का झंडा भी जला

कंपनी बाग चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार के विरोध में भी लगे नारे; कांग्रेस नेताओं ने UPI टैक्स को लेकर केंद्र पर साधा निशाना जालंधर। कंपनी बाग चौक...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल , रिटेनिग वॉल बनाने व 100 सोलर लाईटें लगवाने की मंजूरी : पंकज

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबनिट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिलकर कर श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने...
article-image
पंजाब

60,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर के सीआईए-2 स्टाफ में तैनात कांस्टेबल आदर्शदीप...
Translate »
error: Content is protected !!