विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी :युवक ने खुद को गोली माकर कर ली आत्महत्या ,7 लाख रुपये खर्च कर प्रेमिका को भेजा था UK

by

पटियाला :   समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी से आहत समाना के गांव नसूपुर के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सदर समाना पुलिस ने मामले में मृतक युवक के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर प्रेमिका व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान 25 साल के पलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

                                        आरोपियों में प्रेमिका कोमलप्रीत कौर व उसकी माता मनप्रीत कौर निवासी अमन नगर पटियाला शामिल हैं। मृतक के पिता कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके लड़के पलविंदर सिंह की कोमलप्रीत कौर के साथ विदेश जाने के लिए विवाह कराने संबंधी बातचीत चल रही थी। कोमलप्रीत कौर के विदेश जाने के समय उसकी माता ने युवक व उसके परिवार वालों से सात लाख रुपये भी लिए थे। यह तय हुआ था कि कोमलप्रीत कौर विदेश पहुंचकर लड़के को भी वहां बुला लेगी और दोनों की शादी करवा दी जाएगी।

लगभग दो महीने पहले लड़की यूके चली गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कोमलप्रीत कौर ने लड़के के साथ बातचीत कम करनी शुरू कर दी। 31 जुलाई को पलविंदर सिंह ने जब लड़की को फोन किया, तो उसने अच्छे से बात नहीं की। युवती लगातार पलविंदर से शादी न करने व उसे विदेश बुलाने से इन्कार कर रही थी। लिए गए पैसे देने से भी वह मुकर गई थी। धमकी दे रही थी कि अगर उसे ज्यादा फोन किए तो वह उसे ब्लाक कर देगी। इन सबसे परेशान होकर युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिवार वालों के मुताबिक पलविंदर सिंह उनका इकलौता लड़का था। लड़के के प्रेम के कारण उन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसे का प्रबंध करके लड़की को यूके भेजा था। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व रक्तदान दिवस मौके रक्तदान संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर : विश्व रक्तदान दिवस के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 14 जून से 14 जुलाई तक विश्व रक्तदान महीना मनाया जा रहा है। रक्तदान माह के तहत आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रक्तदान...
article-image
पंजाब

पिछली सरकारों की तरह आप सरकार भी मिडिल स्कूलों को बर्बाद करने की राह पर चल पड़ी : बिना सहमति के “स्कूल ऑफ एमिनेंस” में जबरन बदलाव सरासर जबरदस्ती है- डीटीएफएफ

गढ़शंकर,15 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के भेदभावपूर्ण शिक्षा मॉडल को लेकर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा उठाए गए सवाल धीरे-धीरे एक कड़वे सच के रूप...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब

सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया : रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर :21 मार्च- रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो कई कीमती जिंदगियों को बचा सकता है। यह बात कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!