विदेश भेजने के लिए 12 लाख की ठगी करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज।

by

दसूहा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में दसूहा पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनकी पहचान सुखवीर सिंह पुत्र भूपिदर सिंह व भूपिदर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी भगत सिंह नगर, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला रणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी जंडोर थाना दसूहा के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में रणजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों ने उसके बेटे प्रभजोत व उसके भांजे मनजोत सिंह को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर उनसे 12 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपितों ने उनके बच्चों को न तो इंग्लैंड भेजा व न ही पैसे वापस किए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में है – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । झारखंड में रविवार को इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पंजाब के...
article-image
पंजाब

*युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान : नौजवान सभा रामगढ़ झुंगिया ने नशे और दलालों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर 22 अगस्त :  चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम ने, टीम के निदेशक अचरन सिंह के नेतृत्व में, तर्कशील सोसाइटी के सहयोग से, गाँव रामगढ़ झुंगिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह...
article-image
पंजाब

Fast Track Court to be

Hoshiarpur/ May 8 /Daljeet Ajnoha : In order to dispose of the pending cases in Office of Assistant Labour Commissioner, fast track Court will be organized for the first time. This Court will be...
Translate »
error: Content is protected !!