विदेश में रोजगार का सपना हिमाचल सरकार की पहल से साकार : ऊना में रोजगार मेले में 61 युवाओं का चयन

by
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने की रोजगार मेले में शिरकत, चयनित युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसम्बर। प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित विदेशी रोजगार मेला में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हिमाचल सरकार ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं कि प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षित रोजगार प्राप्त हो सके। सरकार स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की ठगी, धोखाधड़ी या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
विवेक शर्मा ने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की ‘हर युवा को हुनर, हर हुनर को अवसर’ की सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की भारी मांग है और हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत और कौशल के बल पर इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
May be an image of one or more people and text that says "SA.SUONINDER SAEPPTIDNS SINGAS MERRNCETAGNEA WELCOME To OVERSEAS RECRUITMENT DRIVE SHVIVEXS . HARMA An Aninitiativeby by oH3am 3иMaKbHm VIR Government O Himachal Pradesh FaciliatedBy: : etronics Deval Corparation oVE Indert with Ministryof Ass Agents Secu Affairs, Gol ESSENTIALS"
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि यह रोजगार मेला श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग तथा एचपीएसईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में यह इस श्रृंखला का दूसरा आयोजन है, इससे पूर्व 27 अक्तूबर को हरोली के पालकवाह में भारी वाहन चालकों के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया था।
उन्होंने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में बाइक डिलीवरी राइडर और वेयरहाउस पिकर्स के कुल 100 पदों के लिए 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 29 बाइक डिलीवरी राइडर और 32 वेयरहाउस पिकर्स, कुल 61 युवाओं का चयन किया गया।
May be an image of one or more people, people standing, poster, dais, office and text that says "A550clation WItTE Private Reruitment Agents Registered with Ministry of External Affairs, Gol Securing a Job's Through LEGAL, SAFE & SECUR SECUREMEANS MEANS"
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सरकार द्वारा अपनाया गया अब तक का सबसे सुरक्षित, कानूनी और पारदर्शी मॉडल है, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप विदेशों में रोजगार मिलेगा। इससे रोजगार कार्यालयों की कार्यप्रणाली में नवाचार आएगा और युवाओं को हर स्तर पर मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुटलैहड़ सुरेश दत्त शर्मा, जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनियों के कार्यकारी निदेशक गुरजीत सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कार्य योजना तैयार करें अधिकारी, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, नगरोटा 21 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की जांच, एनजीटी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई में एनजीटी टीम ने बसाल क्षेत्र में की अवैध खनन की जांच ऊना – पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज, जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टौणीदेवी में आंगनवाड़ी के 15 पदों के लिए आवेदन 19 अक्तूबर तक : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 और सहायिका के 11 पदों के लिए साक्षात्कार 31 अक्तूबर को

दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन हमीरपुर 25 सितंबर। बाल विकास परियोजना टौणीदेवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और...
Translate »
error: Content is protected !!