विदेश में रोजगार: यूएई में डिलीवरी राइडर्स के लिए आवेदन 22 नवंबर तक ; नून फूड एलएलसी में आकर्षक वेतन के साथ सीधी भर्ती

by
एएम नाथ। मंडी, 20 नवम्बर : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए डिलीवरी राइडर्स की भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 22 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से गूगल फॉर्म https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि यह भर्तियां जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से की जा रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 2500 दिरहम के साथ कमीशन व टिप्स प्राप्त होंगे, जो लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकते हैं। कार्य समय 10 घंटे, सप्ताह में 6 दिन और सुबह-शाम की शिफ्ट में निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इन रिक्तियों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और बेसिक इंग्लिश का ज्ञान अनिवार्य है। फ्रेशर और अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। चेहरे व गर्दन पर टैटू नहीं होना चाहिए तथा रंग-अंधता स्वीकार्य नहीं है। क्लीन शेव आवश्यक है, पगड़ी स्वीकार्य है, परंतु वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा। आवेदक के पास गियर वाली मोटरसाइकिल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम अगले एक वर्ष तक होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को तैनाती के बाद यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कुल 5500 दिरहम शुल्क निर्धारित है, जिसमें से 1000 दिरहम प्रस्थान के समय और शेष 4500 दिरहम 500 दिरहम की नौ मासिक किस्तों में वेतन से काटे जाएंगे। बिना वैध पासपोर्ट वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये जीएसटी सहित तथा 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लानः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल : शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि बाबा बालक नाथ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को किया याद

संतोषगढ़ : सनोली मजारा गाँव में शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने अन्य पदाधिकारियों सहित न फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को याद...
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक स्थगित

ऊना – जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की 7 अप्रैल को निर्धारित बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई में टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए कंपनी 16 अगस्त रविवार नवांशहर कार्यालय पहुंचेगी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट तो एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई में टैक्सी ड्राइवर की सीधी भर्ती के लिए कंपनी की एच आर टीम 16 अगस्त रविवार को नवांशहर दफ्तर पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!