विद्यार्थियों की सुविधा के लिए गांव पदराणा में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दाखिला केंद्र का उद्घाटन

by

गढ़शंकर।  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर द्वारा नए सत्र 2026-27 में दाखिले संबंधी गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा में विद्यार्थियों की करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा के लिए आज विशेष दाखिला केंद्र खोला गया। इस मौके ब्लॉक समिति सदस्य प्रिंसिपल सुरजीत कुमार, गांव पदराणा के सरपंच जरनैल सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और स्टाफ की मौजूदगी में इस दाखिला केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके प्रिंसिपल सुरजीत कुमार ने स्वागत शब्द साझा किए और हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया। गांव के सरपंच जरनैल सिंह ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य उन्मुखी कोर्सों की चयन के लिए सेंटर में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खालसा कॉलेज माहिलपुर हर वर्ग के विद्यार्थियों को कम फीस पर उच्च शिक्षा के नए-नए कोर्सों से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यापारीकरण और निजीकरण ने आज गरीब वर्ग के लिए अनेक संकट पैदा कर दिए हैं, पर मिशनरी भावना से चल रहे संस्थान जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों का साथ देते आए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की विशेष आर्थिक सहायता, विभिन्न छात्रवृत्ति राशियों सहित आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मददगार साबित हो रही हैं और संस्था में अनेक नए कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने इलाके के विद्यार्थियों से इस दाखिला केंद्र में आकर अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न कोर्सों संबंधी जानकारी लेने की अपील की। अंत में डॉ. जे. बी. सेखों ने गांव की पंचायत और उपस्थित निवासियों के लिए धन्यवाद शब्द साझा किए।

इस मौके जगदीप राणा, संदीप कुमार, दीपक राणा, रविंदर राणा, जगदीप सिंह, जसवीर सिंह, प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. वरिंदर, प्रो. पंकज कुमार, डॉ. बलवीर कौर, डॉ. राकेश कुमार, प्रो. राजविंदर कौर, डॉ. प्रभजोत कौर, प्रो. रोहित पुरी, प्रो. कंचन सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति के अनुरूप रॉयल्टी का मामला उठाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके में धूमधाम से निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा : खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां पहुंची शोभायात्रा, भजनों और जयघोषों से भक्तिमय हुआ माहौल

गढ़शंकर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन शर्म सभा (इलाका बीत) की ओर से बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परंपरा बनी जानलेवा : रोहड़ू में हवाई फायरिंग से महिला की मौत , अनुष्ठान के दौरान चली गोली, 26 वर्षीय रितिका ने मौके पर तोड़ा दम

सुरक्षा पर उठे सवाल, हथियारों के बीच आयोजन बना हादसे की वजह एएम नाथ। शिमला : शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव क्षेत्र में रविवार देर रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दर्दनाक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.23 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद : 2 गिरफ्तार

एएम नाथ : शिमला/ सोलन , 08 मई । हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!