विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता सुरक्षित भविष्य का संकेत : खन्ना 

by
रेडक्रॉस में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों में सर्वाधिक जागरूक विद्यार्धियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत
होशियारपुर 10  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के  पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना जो कि जल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के चेयरमैन की भूमिका भी निभा रहे हैं द्वारा जिला रेडक्रॉस कार्यालय में  तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों में जल संरक्षण विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें सर्वाधिक जागरूक विद्यार्थी जो इस प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं, को पुरुस्कृत किया है।
इस मौके खन्ना ने कहा कि भूमिगत जल का निरंतर गिर रहा स्तर भविष्य में मानवता, जीव जगत और वनस्पति पर गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों का जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना एक सुरक्षित भविष्य का संकेत है। खन्ना ने कहा कि वैसे तो सभी विद्यार्धियों ने जल संरक्षण विषय पर करवाई गयी प्रतियोगिता में जो निबंध के रूप में  लिखे हैं वह सराहनीय हैं परन्तु विद्यार्थियों में सर्वाधिक जागरूक प्रथम 3 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है जिनमें रजनी प्रथम, नेहा शर्मा द्वितीय व मीनू ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके खन्ना द्वारा इन छात्राओं को पुरुस्कृत व ट्रस्ट की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सचिव मंगलेश सूद, राजीव बजाज, स्नेहा जैन, ऐस.पी. दीवान, मधुसूदन विज के आलावा रेडक्रॉस कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 16 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि 5 सितंबर 2023 को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. डी.एल.आनंद (रिटायर्ड प्रिंसिपल) के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
पंजाब

हुशियारपुर एन्क्लेव की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए 27 लाख रुपये जारी

“विकास का यह सफर जारी रहेगा,” – डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर एन्क्लेव वेलफेयर एसोसिएशन और गाँव ककों की पंचायत की अपील को स्वीकार करते हुए, श्रीमती करमजीत कौर, जिला प्रधान,...
Translate »
error: Content is protected !!