विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा साथ में रावी नदी के किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय में बारिश से हुई क्षति का प्राक्कलन तैयार करना सुनिश्चित किया जाए ताकि मरम्मत कार्य किया जा सके। उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता और छात्रों की सुविधा से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसर को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए विद्यालय प्रबंधन प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करे ताकि रावी नदी की ओर से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा सके।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी की संभावना न रहे और परिसर में प्लास्टिक के निष्पादन को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
उपायुक्त ने प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय से कहा कि समय-समय पर विद्यालय में आपदा प्रबंधन ड्रिल आयोजित की जाए जिसके लिए विद्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के चारों ओर सोलर फेंसिंग का प्रावधान करना सुनिश्चित किया जाए ताकि बंदर और अन्य जीव-जंतु परिसर में प्रवेश न कर सकें। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रयोग होने वाले पेयजल की नियमित जांच की जाए ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के चारों ओर पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर पुलिस गश्त करना भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न बने और बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।
उपायुक्त ने प्रधानाचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल को निर्देश दिए कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग के लिए शिविर आयोजित किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया।
प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया और उपायुक्त को विद्यालय की पूरी व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वर्तमान समय में विद्यालय में 559 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय की व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में जिला खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता मामले कर्ण कुमार, प्राचार्य विक्रम सचदेवा, प्रधानाचार्य बहुतकनीकी संस्थान पुनीत महाजन, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति उपेंद्र कुमार शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य वीरेंद्र ठाकुर और सुदेश कुमारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति* एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
Translate »
error: Content is protected !!