विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर की ऐतिहासिक जीत प्राप्त

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लुधियाना में आयोजित 68वीं नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में होशियारपुर जिले के विद्या मंदिर स्कूल की खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम को हरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह होशियारपुर ज़िले के लिए पहली बार हुआ, जिसमें विद्या मंदिर की दो खिलाड़ियों प्रिया और हर्षदीप कौर का नेशनल टीम के लिए चुनाव हुआ, जिसमें उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया । यह जीत ज़िला होशियारपुर के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। इसका श्रेय कोच अमनदीप कौर को जाता है जिन्होंने दिन रात एक करके इन खिलाड़ियों को इस योग्य बनाया। साथ ही खिलाड़ियों के माता पिता का भी बहुत सहयोग है। इन्हीं छात्राओं ने मानसा में हुए राज्यस्तरीय मुकाबलों में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त कर होशियारपुर का नाम रौशन किया। स्कूल आने पर प्रधान अनुराग सूद, सचिव हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य शोभा रानी, रि. प्रिंसिपल मलकीत कुमार, अध्यापकगण तथा स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू ने यह कदम खुद को मिल रही सुरक्षा और सुविधाओं की रक्षा के लिए उठाया -बाजवा

चंडीगढ़  : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग पहले ही सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पार्टी छोड़ने पर नाराजगी जता चुके हैं। अब विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह संपन्न : सरवण सिद्धू द्वारा रचित गजल संग्रह “मेरी साधना” और पवन भंमियां द्वारा रचित पुस्तक “गदर लहर तथा बब्बर लहर की दास्तान” का विमोचन

 कवि दरबार में कवियों ने रंग जमाया- गढ़शंकर,  30 मार्च: दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक सरगर्मियों के लिए सरगर्म दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह तथा कवि दरबार सभा के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!