विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में लड़कियों के लिए 15 दिवसीय समर वालीबॉल कैम्प का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मॉल रोड में लड़कियों के लिए 15 दिवसीय समर वालीबॉल कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में 30 खिलाड़ियों को कोच मल्कियत सिंह , रवि मेहता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच चंचल सिंह ने कठिन परिश्रम करवाया । कैम्प की समाप्ति के अवसर पर विद्यामंदिर संस्थान के अध्यक्ष अनुराग सूद , मनीषा जोशी , कुसुम शर्मा और चेतना आदि उपस्थित थे । मुख्य कोच चंचल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों ने कैम्प में कड़ा परिश्रम किया है जिससे उनका शारीरिक और मानसिक बल बड़ा है तथा उन्होंने खेल की बारीकियों और नई तकनीकों को सीखने का प्रयत्न किया है । उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पहले की भांति ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर स्कूल और होशियारपुर जिले का नाम रौशन करेंगे । इस अवसर पर अनुराग सूद ने कहा कि कैम्प के दौरान कई पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी विशेष तैर पर आकर इन्हें खेल की बारीकियों से अवगत कराते रहे हैं । उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयत्न जारी रहेंगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से 2 युवाओं की मौत, हाथ पर लटक रही थी सीरिंज

बठिंडा : पंजाब में नशे की ओवरडोज से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरकार, पुलिस और स्थानीय प्रशासन नशे को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही। बावजूद चिट्टे से युवाओं की...
article-image
पंजाब

मुफत मैडीकल कैंप : डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून को

डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून क गढ़शंकर : जिलाधीश के निर्देशों के पर 24 जून को सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप लगाया जा...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक रोड़ी पर हमला करने के चारों आरोपियों में से एक ग्रिफतार तीन फरार,पुलिस ने विधायक पर हमला करने में उपयोग की गई कार व अन्य वारदात में उपयोग किया मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद किया

होमगार्ड पर किया हमला, तेजधार दातर लगा राईफल पर, राईफल टूटी गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की कल देर रात गाड़ी को टक्कर मार कर तेजधार हथियारों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका : लतीफपुरा में निर्दोष गरीब परिवारों का उजाडऩे व जीरा में संघर्ष कर रहे लोगो पर पुलिसिया दमन के खिलाफ रोष रैली

गढ़शंकर : गढ़शंकर में विभिन्न जनतक संगठनों दुारा लतीफपुरा, जालंधर में निर्दोष गरीब परिवारों का पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन दुारा उजाडऩे तथा जीरा में शराब फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ संघर्ष कर...
Translate »
error: Content is protected !!