विद्या मंदिर स्कूल की वॉलीबॉल गर्ल्स टीमों ने ज़िला स्तर पर 3 स्वर्ण पदक जीते

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ;  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, मॉल रोड, होशियारपुर की वॉलीबॉल की अंडर -14,17 और अंडर-19 लड़कियों की तीनों टीमों ने ज़िला स्कूल इंटर जोनल चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। यह पहली बार है कि किसी स्कूल की तीनों टीमों ने वॉलीबाल की जिला चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष अनुराग सूद ने विजेता खिलाड़ियों को एक विशेष सभा में सम्मानित करते हुए कहा कि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ने वॉलीबाल के क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ है और स्कूल के खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं । उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि स्कूल के खिलाड़ी कड़े परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से शीघ्र ही राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने में कामयाब होंगे ।उन्होंने इसका श्रेय प्रिंसिपल रिटायर्ड मलकीत कुमार और प्रिंसिपल रिटायर्ड रवि मेहता को दिया, जो प्रतिदिन निस्वार्थ और निष्काम भावना से खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी सितंबर माह में होने वाली राज्य स्तरीय खेलीं में स्कूल की वॉलीबॉल टीम के अधिकांश खिलाड़ी जिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त करेंगे । इस अवसर पर स्कूल के सचिव डॉ हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रिंसिपल शोभा रानी कंवर, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच अश्विनी कुमार, मनीषा जोशी, विजय कन्वर और अन्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
article-image
पंजाब

एसएसपी संदीप कुमार मलिक से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने की विशेष बातचीत – एसएसपी मलिक ने कहा नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक्त

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक से की मुलाकात – नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक् होशियारपुर/ दलजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.5 करोड़ गंवाए : बेटे संग हथकड़ियों में लौटीं लवप्रीत की आपबीती

 कमर से लेकर पैरों तक जंजीरों से बांध दिया गया और हमारे हाथों में हथकड़ी लगा दी गई… केवल बच्चों को बख्शा गया।’ ये आपबीती है अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में शामिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
Translate »
error: Content is protected !!