विद्युत बोर्ड को अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को और अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बोर्ड की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए नवोन्वेषी प्रयास किये जा रहे हैं।
बैठक में यह अवगत करवाया गया कि राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री ने सम्पन्न विद्युत उपभोक्ताओं से स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी छोड़ने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में विधायक संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली सब्सिडी वापस ली और अब सरकार की नज़र महिलाओं के बस किराए पर : मीडिया को धमकाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। खबरें छापने पर मीडिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के 101 कार्यालय ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म से जुड़े

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के डिजिटल गवर्नेंस सुधार को गति देते हुए जल शक्ति विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 101 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म सफलतापूर्वक लागू किया है। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!