विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलुंड़ा पेयजल योजना का किया लोकार्पण

by

कैंथली-भटूंई एम्बुलेंस मार्ग का बिहाली-सैला तक होगा विस्तार

जून 2027 तक भटियात में 900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लक्ष्य: कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जून 2027 तक लगभग 900 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी। विधानसभा अध्यक्ष आज ग्राम पंचायत मलुंड़ा के तहत 58 लाख की धनराशि से नवनिर्मित पेयजल योजना का लोकार्पण करने के पश्चात कैंथली गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाओं सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा भटियात क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जून 2027 तक जल शक्ति विभाग के अंतर्गत पेयजल जल, सिंचाई, मल निकासी, बाढ़ नियंत्रण तथा अग्निशमन योजनाओं के अंतर्गत लगभग 900 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने गत चार वर्षों के दौरान 175 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण किए हैं। वर्तमान में 365 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, विधानसभा क्षेत्र में विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली 534 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव अनुमोदित किए जा चुके हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन तथा दूरदराज और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच रहे लाभों का भी अपने संबोधन में उल्लेख किया।
उन्होंने पंचायत द्वारा रखे गए मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया उन्होंने यह भी कहा कि कैंथली-भटूंई एम्बुलेंस मार्ग को बिहाली-सैला तक विस्तार दिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी मतभेद भुलाकर क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।
कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रधान पूजा कुमारी ने उन्हें पंचायत की ओर से सम्मानित किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चंबियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह,खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर नरेंद्र चौधरी, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HPU शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव : अब अंकों से नहीं, साक्षात्कार के प्रदर्शन से होगा अंतिम चयन

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शिक्षक भर्ती नीति और कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्या आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूं? पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के भाषण के बीच में रोकने पर भड़कीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का बुधवार को दो साल का कार्यकाल पूरा हो गयाl  इस मौके पर बिलासपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!