विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां को किया सम्मानित

by

एएम नाथ। सोलन :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प पुरस्कार, 2023 के लिए डॉ. उदित कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी चण्डी जिनके पास खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी है, को सम्मानित किया।
उन्होंने नालागढ़ तहसील के जोघों के इंद्रजीत सिंह को लगातार 14 वर्षों से लोगों को निःशुल्क विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम सोलन के सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार, संजय बाला, सफाई कर्मचारी धर्मपाल, बेलदार राम गोपाल और पंकज को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने पुलिस थाना सोलन सदर के प्रभारी हंस राज, डिटेक्शन टीम सोलन एवं परवाणु में सहायक उप निरीक्षक ज्ञान चंद, पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर, उप निरीक्षक दलीप सिंह, पुलिस थाना प्रभारी कसौली उप निरीक्षक धनवीर सिंह को गंभीर आपराधिक मामलों को हल करने तथा एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्य आरक्षक अनुपम कुमार को विभिन्न मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला पुलिस सोलन के साईबर प्रकोष्ठ में तैनात मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार, आरक्षी दयानन्द, आरक्षी जगदीश और आरक्षी दलीप कुमार को साईबर जांच में प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस चौकी सपरुन के प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चंद तथा पुलिस थाना कण्डाघाट के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगत राम को आबकारी अधिनियम, एन.डी.पी.एस. अधिनियम एवं अन्य मामलों में कार्यवाही के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस थाना परवाणु के सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, मानद सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह, पुलिस थाना कण्डाघाट, मानक सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, मानक सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी मोहम्मद रफी, मानक मुख्य आरक्षी विक्रमजीत सिंह और आरक्षी विक्रम कुमार पुलिस लाईन सोलन को सोलन ज़िला में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आवागमन के दौरान कुशल कार्य के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने उप निरीक्षक विनय कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी अरुण मेहता, सुरक्षा शाखा को विषम परिस्थितियों में कार्य के पेशवर प्रबंधन एवं शूलिनी मेले और अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य आरक्षी सुनील मेहता और आरक्षी नरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय उच्च मार्ग गश्त को सब्जी मण्डी सोलन से जोखड़ी मोड़ तक सुचारू आवागमन में बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात कण्डाघाट में मुख्य आरक्षी कंवर सिंह, पुलिस चौकी सपरुन में मुख्य आरक्षी हरीश चौधरी, पुलिस थाना परवाणु में मुख्य आरक्षी विवेक शर्मा, पुलिस थाना सोलन में आरक्षी अमित कुमार और पुलिस चौकी सोलन के आरक्षी बाल कृष्ण और चालक स्नेहल मरवाहा को समय-समय पर दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने साईबर प्रकोष्ठ सोलन के आरक्षी सौरभ को विभिन्न मामलों के अभयोग में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस ज़िला बद्दी के 13 पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, नगर निगम सोलन की कार्यकारी महापौर मीरा आनन्द, पार्षदगण, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेन्द्र सेठी एवं रमेश ठाकुर, सचिव विकास काल्टा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अजय कंवर, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गोरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7.31 ग्राम नशा भी पकड़ा : गगल पुलिस ने रात को चंबा के दो आरोपी किए गिरफ्तार

एएम नाथ। गगल : गगल पुलिस ने सोमवार शाम को चंबा के दो युवकों को 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना गगल के सह प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर बसाल में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह – कंवर

समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अनुराग ठाकुर होंगे शामिल ऊना, 27 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना जिला के बसाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला नालागढ़ में 13 से 15 दिसम्बर तक होगा आयोजित

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : ज़िला स्तरीय रेडक्रॉस मेला इस वर्ष सोलन ज़िला के नालागढ़ में 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सोलन एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति...
हिमाचल प्रदेश

11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने 2 अलग मामलों में 11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सदर थाना ऊना पुलिस टीम सोमवार शाम...
Translate »
error: Content is protected !!