विधानसभा अध्यक्ष पठानिया 20 जनवरी को गरनोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता : भटियात विस क्षेत्र के गरनोटा में आयोजित होगा जिला का पहला कार्यक्रम

by
एएम नाथ । चम्बा, 17 जनवरी :  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है । 20 जनवरी को चम्बा जिला के भटियात विधानसभा सभा क्षेत्र के गरनोटा में माननीय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने देते हुए बताया कि भटियात विस क्षेत्र के बाद जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । विधानसभा अध्यक्ष 21 जनवरी को चम्बा के हरिपुर में 22 को भरमौर हेलीपैड में, 23 को भंजराडू में , 24 को सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।
उपायुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक,पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग मैगा चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे जिनमें मरीजों के नि:शुल्क टैस्ट होंगे तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान अन्य विभाग भी कल्याणकारी योजना पर आधारित प्रदर्शनी लगाएंगे। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा नये मतदाताओं का पंजीकरण , आधार अपग्रेडेशन व पंजीकरण, सामान्य सेवा केंद्र व ग्रामीण विभाग संबंधित सेवाओं के लिए स्टॉल भी स्थापित करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में नाबालिग से छेड़छाड़,पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

बैजनाथ : हिमाचल के कांगड़ा के तहत आने वाले ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षताक, लाकारों के चयन को लेकर की गई चर्चा एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं संयोजक सांस्कृतिक उप...
Translate »
error: Content is protected !!