विधानसभा चुनाव के तर्ज पर होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना:जिला निर्वाचन अधिकारी

by
संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना केन्द्र बनाने का है प्रस्ताव
शिमला 03 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला शिमला में मतगणना केन्द्रों के चयन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 में वोटों की गिनती राजकीय महाविद्यालय धामी (शिमला ग्रामीण) में की गई थी। गत दिनों महाविद्यालय के आसपास भूमि धसने के कारण मतगणना केन्द्र को असुरक्षित घोषित किया गया, जिसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी को प्रस्तावित मतगणना केन्द्र बनाया गया था। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मतगणना से संबंधित सभी पहलुओं को देखते हुए भीड़-भाड़ की संभावना बन रही थी। इसी दृष्टि से यह प्रस्तावित किया गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना विधानसभा चुनाव 2022 के तर्ज पर उपमण्डल स्तर पर ही की जाए ताकि मतगणना के दौरान पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो एवं भीड़-भाड़ की स्थिति भी उत्पन्न न हो।
इसके अतिरिक्त यह भी प्रस्तावित किया गया है कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र शिमला-4 (अनुसूचित जाति) के डाक मत पत्र एवं ईटीपीबीएस के वोटों की गिनती राजकीय (कन्या) उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में की जाए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जिला शिमला में वोटों की गिनती 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैपाल के साईंस ब्लॉक के प्रथम तल के हाॅल-2 में, 61-ठियोग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैस के परीक्षा हाॅल में, 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में, 63-शिमला विधानसभा क्षेत्र की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के कमरा नंबर 205 में, 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की राजकीय महाविद्यालय संजौली के कमरा नम्बर 16 में, 65-जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ठाकुर रामलाल राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल के सभागार में तथा 67-रोहडू (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र की राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज रोहडू के नए भवन में की जानी प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम तथा वीवीपैट के भण्डारण के लिए भी प्रस्तावित मतगणना केन्द्रों में ही स्ट्रांग रूम निर्धारित किए गए हैं, जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमण्डलाधिकारी (शिमला शहरी) भानु गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : वन अनुमति से संबंधित मामलों में लाई जाए तेजी –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला के पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी के लिए कटोरी -बंगला में लगेगा होर्डिंग पर्यटकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ।  चंबा,15 जुलाई :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली : हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा: मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग जिला में 1350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रहा है कार्य हमीरपुर 26 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!