विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही बागी कांग्रेसी विधायक पर वन विभाग का एक्शन : रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद

by

एएम नाथ । लाहौल स्पीति : विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही पूर्व विधायक रवि ठाकुर की पुश्तैनी जमीन को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने रास्ते में पत्थरों का डंगा लगाया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट करके पार्टी के बगावत की है। उनका मनाली में दूसरा घर है। यहां पर रवि ठाकुर ने कुछ साल पहले ही अपनी पुश्तैनी जमीन को जोड़ने के लिए वैकल्पिक सड़क बनाई है, जिसे वन विभाग ने आज बंद कर दिया है। हालांकि उनके घर को दूसरा रास्ता भी जाता है, लेकिन रवि ठाकुर ने कई साल पहले जमीन को जोड़ने के लिए सड़क बनाई थी। इसे लेकर उनका पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है।

इसे बंद करने के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रवि ठाकुर के दफ्तर में काम करने वाली महिला कोर्ट के स्टे ऑर्डर का भी हवाला दे रही है। इसमें डंगा लगाते हुए लोग नजर आ रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया

चंबा,25 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DSP के अचानक ट्रांसफर ने उठाए सवाल – क्या तबादला कांग्रेस विधायक के बेटे पर की गई कार्रवाई का नतीजा ?

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में तैनात डीएसपी अनिल शर्मा का अचानक तबादला चर्चा का विषय बन गया है। 2015 बैच के इस होनहार और युवा अधिकारी को सिर्फ छह महीने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी

एसडीएम को निर्देश उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा,संयुक्त कार्यालयों तथा डे बोर्डिंग स्कूलों की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी प्रभावितों को तुंरत उपलब्ध करवाई जाए फौरी राहत धर्मशाला, 14 जुलाई: उपायुक्त डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!