विधान सभा चुनाव के लिए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वर पहुंचे होशियारपुर

by

चुनाव संबंधी किसी तरह की मुश्किल आने पर उनके मोबाइल नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क
चुनाव आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वरस, 1 पुलिस आब्जर्वर व 3 खर्चा आब्जर्वर किए गए नियुक्त
होशियारपुर, 01 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वरस होशियारपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस श्री नवीन कुमार विधान सभा क्षेत्र 041-उड़मुड़ व 042-शाम चौरासी के लिए, आई.ए.एस. श्री अमरनाथ आर. तलवड़े विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां व 040 दसूहा, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू विधान सभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर व आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया विधान सभा क्षेत्र 043- होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए हैं जबकि पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस. डा. बी. नवीन कुमार जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों को देखेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव से संबंधित अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वे जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस श्री नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75323 पर, आई.ए.एस. श्री अमरनाथ आर. तलवड़े से मोबाइल नंबर 76579-75324, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू से मोबाइल 76579-75325, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से मोबाइल नंबर 76579-75326 व पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस डा. बी. नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75327 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि सभी जनरल आब्जर्वरस पी.डब्लयू.डी. रैस्ट हाउस व पुलिस आब्जर्वर वन विश्राम गृह बसी जाना में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी किसी समस्या को लेकर अगर कोई आब्जर्वरस से निजी तौर पर मिलना चाहता है तो वह जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस श्री नवीन कुमार से सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच व पुलिस आब्जर्वर डा. बी नवीन कुमार से सांय 5 बजे से सांय 6 बजे के बीच मिल सकता है।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां, 040-दसूहा व 041 उड़मुड़ के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर आई.आर.एस. श्री बवन लाल मीना से मोबाइल नंबर 89681- 32254, विधान सभा क्षेत्र 042-शाम चौरासी,043- होशियारपुर के लिए नियुक्त आई.आर.एस. श्री मुकेश थकवानी से मोबाइल नंबर 76579-75328 व विधान सभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर के लिए नियुक्त आई.आर.ए.एस. श्री अंकित सोमानी से मोबाइल नंबर 84271-32253 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों से भरे विमान : 15 फरवरी को एक विमान और दूसरा विमान 16 फरवरी को अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा

नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 119 भारतीयों को इस सप्ताहांत वापस लाया जाएगा। दो विमानों से इनके अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
पंजाब

चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने नामांकन पत्र भरा

जालंधर : पंजाब लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है। चुनाव के अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन, आज...
पंजाब

कार वाशिंग की ट्रेनिंग लेने वाले नौजवान कमा सकते है 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह

कम पढ़े लिखे जरुरतमंद बेरोजगारों के लिए स्व रोजगार का बेहतरीन माध्यम बनेगी कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: गुरमेल सिंह ट्रेनिंग लेने वालों को जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाएगी नि:शुल्क वाशिंग...
Translate »
error: Content is protected !!