विधान सभा सत्रों का कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलैस तरीके से हो रहा : पंजाब विधान सभा के समूचे कामकाज को कागज़ रहित – स्पीकर संधवां

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में पहली बार लागू किये नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजैक्ट सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब के दौरे पर आए कर्नाटक विधान सभा स्पीकर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने आज पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की।
इस शिष्टमंडल में कर्नाटक विधान सभा स्पीकर यू. टी. खादेर फ़रीद, सचिव कर्नाटक विधान परिषद के. आर. महालक्ष्मी, सचिव कर्नाटक विधान सभा एम. के. विशालकशी के इलावा कर्नाटक स्पीकर के निजी सचिव महेश कारजगी, सलाहकार ओम प्रकाशा, कर्नाटक विधान परिषद की अतिरिक्त सचिव एस. निर्मला, डायरैक्टर (आई. टी.) जे. ई. शशीधर, ओ. एस. डी. टू चेयरमैन विधान परिषद के. डी. शीला और चीफ़ एडीटर ऑफ डिबेटस एम. शशिकांत शामिल हैं।
आज यहाँ पंजाब विधान सभा सचिवालय में हुई मीटिंग के मौके पर अपने विचार पेश करते हुये स्पीकर संधवां ने बताया कि पंजाब विधान सभा के समूचे कामकाज को कागज़ रहित कर दिया गया है और विधान सभा सत्रों का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलैस तरीके से हो रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) कान्फ़्रेंस-कम-वर्कशाप करवा के समूह विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नई प्रणाली के अंतर्गत कामकाज करने का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब विधान सभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ जोड़ने के लिए डिजिटल विंग स्थापित किया गया है। डिजिटल विंग में आई. टी. सैल, एन. आई. सी. सैल, हाई टेक ट्रेनिंग रूम (नेवा सेवा केंद्र), हाई-टेक कंट्रोल रूम, नैटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।

स्पीकर ने बताया कि कि नेवा एप के प्रयोग से जहाँ सदन की कार्यवाही की लाइव वैबकास्टिंग के द्वारा लोगों की भागीदारी बढ़ी है, वहीं पंजाब विधान सभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सदन में पेपर भी इलेक्ट्रानिक विधि के द्वारा पेश किये जा रहे हैं और विधान सभा सदस्यों और स्टाफ को कागज़ रहित सहूलतें मिल रही हैं।

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर यू. टी. खादेर फ़रीद ने इस मौके पर बोलते हुये कहा कि नेशनल ई विधान एप्लीकेशन एक समर्थ प्रणाली है, जिससे पंजाब विधान सभा की समूची कार्यप्रणाली संतोषजनक ढंग से चलती है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की तर्ज़ पर कर्नाटक विधान सभा में एक ऐसी व्यवस्था लागू करने के बारे सोच रहे हैं, जो हमारी ज़रूरतों और कार्यप्रणाली के अनुसार काम करे। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब विधान सभा से अहम जानकारी प्राप्त हुई है जो हमारे लिए बेहद सहयोगी सिद्ध होगी। इस मौके पर शिष्टमंडल ने सदन का दौरा भी किया और व्यवहारिक तौर पर सदन में लगाऐ गए आई पैड चला कर देखे और नेवा एप की कार्य प्रणाली के बारे जाना।

इससे पहले विवेक शर्मा, एस. आई. ओ. (एन. आई. सी.) द्वारा अपनी टीम के सहयोग के साथ एक विशेष पेशकारी शिष्टमंडल को दी गई, जिसमें नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी सांझा की गई। शिष्टमंडल सदस्यों द्वारा नेवा एप सम्बन्धी पूछे गए हर सवाल का एन. आई. सी. की टीम द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। इस मौके पर स्पीकर संधवां द्वारा शिष्टमंडल सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर सचिव पंजाब विधान सभा राम लोक खटाना और विधान सभा के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
article-image
पंजाब

झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा साहमना : निमिषा मेहता

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर की जा रही ड्रामेबाजी ने अस्पताल, डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटर किये ठप गढ़शंकर– गढ़शंकर विधानसभा हलके की भाजपा की हल्का इंचार्ज भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने अपने सहयोगियों के...
article-image
पंजाब

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर : पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास में नए मील पत्थर स्थापित किए जाने का सिलसिला निरंतर जारी है और इस साल के अंत तक पंजाब सरकार ने कई एतिहासिक फैसले...
article-image
पंजाब

होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका...
Translate »
error: Content is protected !!