विधायक अंगुराल की एडीसी मेजर अमित सरीन के साथ तीखी बहस

by

विधायिका शीतल अंगुराल ने किया डीसी कार्यालय का दौरा
जालंधर ; 23 जुलाई : जालंधर वैस्ट की विधायक शीतल अंगुराल ने डीसी कार्यालय का दौरा करके चैैकिंग की थी। जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों की फाइल की चैकिंग की, कार्यालय की चैकिंग की, अधिकारियों के साथ सवाल भी किए। पर शाम को डीसी कार्यालय में डीसी जसप्रीत सिंह की मौजूदगी में ही एडीसी मेजर अमित सरीन तथा शीतल अंगुरराल में तीखी बहस हो गई।
इसके बाद आज डीसी कार्यालय के मुलाजिमों ने विधायक शीतल अंगुराल की इस चैकिंग तथा लगाए गए दोषों के विरोध में हड़ताल करने की बात कही है।
कल जालंधर वेस्ट हलका से विधायक शीतल अंगुराल ने डीसी कार्यालय का दौरा किया था। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं संबंधी डीसी कार्यालय को शिकायत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं संबंधी डीसी कार्यालय को शिकायत की। विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एजैंट कल्चर चल रहा है। सीधे तौर पर अपने कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ता है जबकि एजैंटों द्वारा आने वाले लोगों को अपना कार्य पहले ही करवा लिया जाता है।
चैकिंग के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने डीसी जसप्रीत सिंह के साथ कार्यालय में मीटिंग की यहां एडीसी मेजर अमित सरीन तथा मीडिया कर्मी मौजूद थे। शीतल अंगुराल ने कार्य कर रहे अधिकारियों पर सवाल उठाए। इस पर डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला है तो वह इसकी जांच करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजन की पहली बर्फबारी से खिले चेहरे : 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रोहतांग में ट्रैफिक रोका

एएम नाथ। शिमला : मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के दौरान दो मौतें : श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच की अपील

एएम नाथ। चंबा : मणिमहेश यात्रा के दौरान दो दिनों में दो श्रद्धालुओं की मौत से प्रशासन और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को हरियाणा के अंबाला निवासी 55 वर्षीय मनमोहन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सुबह राघव चड्ढा से Z+ सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने छीनी : दोपहर में केंद्र ने दे दी Z सिक्योरिटी

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है. खबर है कि दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को अर्धसैनिक बल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!