विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश : विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए

by
बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसलिए, सभी अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं का खाका तैयार करें, ताकि इनके लिए नए बजट में धनराशि का प्रावधान करवाया जा सके।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आम लोगों से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए और इनमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। आम नागरिक को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजना पर व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की और उसकी माँ ग्रिफ्तार : 20 वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लड़की और उसकी माँ के खिलाफ किया मामला दर्ज – क्षत विक्षत हालत में मिले शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज अमृतसर में कल होगा

गढ़शंकर। गांव नैनवां के 9 दिन से लापता वीस वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने युवक के पिता के बयानों पर इलाके के एक गांव की एक लड़की और उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन्य जीव तस्करी गिरोह से जुड़े अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत : वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी कानूनन दंडनीय अपराध : डीएफओ रजनीश महाजन 

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत  गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!