विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश : विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए

by
बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसलिए, सभी अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं का खाका तैयार करें, ताकि इनके लिए नए बजट में धनराशि का प्रावधान करवाया जा सके।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आम लोगों से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए और इनमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। आम नागरिक को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजना पर व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित की प्रश्नोत्तरी : सुजानपुर कालेज ने पहला और हमीरपुर कालेज ने दूसरा स्थान हासिल किया

हमीरपुर 24 नवंबर। राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर ने स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसका मुख्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दी के मौसम के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें अधिकारी : उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जिला के सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्दी के मौसम के दौरान किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बूल्ला मे सतनाम सिंह एसपी ने अपने जन्मदिन पर लगाये पौदे

हरोली  :  गांव गोंदपुर बूल्ला मे सतनाम सिंह एसपी समाज सेवी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे गांव गोंदपुर बूल्ला मे फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस दौरान  दलबीर सिंह, दविन्दर कुमार शुक्ला, निजामुद्दीन...
Translate »
error: Content is protected !!