विधायक कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटौली पंचायत का किया दौरा : अधिकारियों को नंदपुर-बरियाल-लुदरेट सड़क पर चार रेन शेल्टर निर्मित करने के दिए निर्देश

by
राकेश शर्मा।  देहरा, 29 अक्टूबर।  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदपुर भटौली का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण संपर्क मार्गों के विस्तार और सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि गांवों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
इस दौरान उन्होंने बताया कि गुलेर से नंदपुर सड़क के चौड़ीकरण के लिए 3 करोड़ 80 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य प्रगति पर है। वहीं, नंदपुर से बरियाल लुदरेट सड़क के चौड़ीकरण हेतु 5 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसका कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नंदपुर-बरियाल-लुदरेट सड़क पर चार रेन शेल्टर निर्मित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि नंदपुर – लुदरेट पेयजल योजना के लिए 10 करोड़ 69 लाख की डीपीआर तैयार की गई है, जिसकी स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत तीन पंचायतों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष नंदपुर से टांडा बस सेवा बंद होने की समस्या रखी। इस पर विधायक ठाकुर ने तुरंत उच्च अधिकारियों से बात कर, दो दिनों के भीतर बस सेवा बहाल करने के निर्देश दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि जल्द ही बस सेवा पुनः आरंभ कर दी जाएगी।
विधायक ने कहा कि नंद नाला कार्य को लेकर मुख्यमंत्री की हाल ही में बीबीएमबी के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है, जिसमें पोंग बांध के पानी के स्तर को नियंत्रित करने के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि यह कार्य जल्द ही शुरू कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि लैंडलेस लोगों के मामलों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके।
विधायक ने यह भी बताया कि नवंबर माह के अंत तक रेल सेवा शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए कार्य प्रगति पर है।
इससे पूर्व कमलेश ठाकुर का ग्रामीणों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया व उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड विशाल पत्रवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरु वचन सिंह , कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग जीत सिंह ,उप प्रधान शिवेंद्र सिंह और महिला आयोग सदस्य रीना दरोच सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी : शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान : DC अमरजीत सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 02 अगस्त। इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!