विधायक की कोठी के सामने पुरानी दुश्मनी में महिला पर 3 गोलियां बरसाकर फरार हुआ आरोपी

by

कपूरथला। काम से लौट रही एक महिला पर सर्कुलर रोड पर विधायक की कोठी के समीप तीन बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली महिला की जांघ के आरपार हो गई।

आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल महिला को राहगीराें की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।डीएसपी सब-डिवीजन डा. शीतल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान सूरज थापर निवासी दुबुर्जी के तौर पर हुई है।

उसके साथ दो अज्ञात साथी भी थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सिटी पुलिस छापेमारी कर रही है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जबकि जख्मी महिला की शिनाख्त 35 वर्षीय मनप्रीत कौर निवासी ब्रेड फैक्टरी एरिया कपूरथला के रूप में हुई है। डीएसपी के अनुसार गुरुवार की शाम पौने पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि सर्कुलर रोड पर काम से लौट रही महिला को एक बुलेट सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई।

इस पर पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को राहगीराें की मदद से अस्पताल भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी और पांच-छह साल से अपने पति से अलग रह रही है। उसका सूरज थापर के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है। जिसके खिलाफ उसने एक सप्ताह पहले थाना सिटी में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने सूरज थापर को थाने बुलाया था और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

लेकिन गुरुवार को उसने महिला पर फायरिंग कर दी। डीएसपी के अनुसार सूरज का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर पर आधारित पुलिस टीम आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हाेंने दावा किया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी के घर से मिली 33 रजिस्ट्रियां, खातों में लाखों रुपये, विजिलेंस द्वारा बड़े खुलासे

जिस पटवारी को बचाने के लिए पंजाब भर में काम ठप चंडीगढ़ :  पंजाब में जिस को बचाने के लिए समूह पटवारी और कानूनगो  पंजाब भर में कामकाज ठप करके हड़ताल कर पर है...
article-image
पंजाब

एसएचओ गिरफ्तार, गनमैन फरार : पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को किया गिरफ्तार

फिरोजपुर। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने के लिए में पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को गिरफ्तार किया है। एसएचओ का गनमैन फरार हो...
article-image
पंजाब

लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद...
Translate »
error: Content is protected !!