विधायक नीरज नैयर ने किया दड़ोगा–मिल्हा सड़क का लोकार्पण… प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता : नीरज नैयर

by

फतेहपुर से सुहगला सड़क का किया भूमि पूजन

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैयर ने आज ग्राम पंचायत सिंगी में दड़ोगा से मिल्हा को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के अंतर्गत लगभग 57 लाख की लागत से निर्मित की गई है।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक नीरज नैयर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहाँ को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के प्रत्येक गांव को सड़क नेटवर्क से जोड़ना प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में एफआरए से संबंधित रिकॉर्ड मामलों का निपटारा किया गया है, जिससे विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को तेजी मिली है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दड़ोगा–मिल्हा संपर्क मार्ग को आगे सिंगी तक विस्तारित किया जाएगा।
विधायक ने सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि गांव पंजियार को लिंक रोड फतेहपुर से जोड़ने के लिए पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र प्राक्कलन तैयार किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
इससे पूर्व विधायक नीरज नैयर ने फतेहपुर से सुहगला को जोड़ने वाली 1 किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 24 लाख की राशि खर्च की जाएगी जिससे लगभग 10 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त विधायक ने ग्राम पंचायत सिंगी के गांव समुई में 35 हजार लीटर क्षमता वाले जल टैंक का भी उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और फतेहपुर व मिल्हा गांव में एलपीजी वितरण वाहन नियमित रूप से पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। साथ ही फतेहपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शीघ्र स्थापित करने का आश्वासन दिया, जिससे ग्रामीणों को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, बिजली व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत सिंगी मीना देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता कनाव सहित साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 27 मई (तारा) : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर का 2.13 करोड़ रुपये बकाया टैक्स है। प्रदेश में एक ही दिन में 35 बेनामी रजिस्ट्रियां… कहा विधायक सुरेश कुमार ने- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा की जाएगी जांच

रोहित भदसाली। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्टोन क्रशर से दो करोड़ रुपये का टैक्स लेने, एक दिन में  ही 35 बेनामी रजिस्ट्री होने के मामले की जांच की जाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीनी मिलेगी महंगी- राशन डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों का तेल

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर सरसों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुंजाहल की तान्या ने जमा दो साइंस में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक : बिना किसी ट्यूशन के हासिल की यह उपलब्धि

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बद्दी नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के छातीपुरा कुंजाहल निवासी तान्या ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो सांइस संकाय के परिणाम में 94 प्रतिशत अंक लेकर परीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!