विधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निरीक्षण

by

पार्किंग निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का रखें विशेष ध्यान: नैय्यर

7.75 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग में 300 से 350 वाहनों की होगी क्षमता

एएम नाथ, चम्बा। विधायक नीरज नैय्यर ने मंगलवार को पुराने बस अड्डे पर निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पार्किंग निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक ने नगर परिषद की विभिन्न दुकानों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पार्किंग परिसर में ही नगर परिषद की दुकानों के लिए उचित एवं व्यवस्थित स्थान का प्रावधान किया गया है। पार्किंग के निर्माण के साथ दुकानों की व्यवस्था भी इसी परिसर में सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रभावित दुकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध हो सके।
उल्लेखनीय है कि पुराने बस अड्डे पर करीब 7.75 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में चार मंजिला पार्किंग तैयार की जाएगी, जिसमें करीब 300 से 350 वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में पार्किंग परिसर के विस्तार की योजना भी प्रस्तावित है।
विधायक ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग के तैयार होने से चम्बा शहर में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी। इससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नो-पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, उप मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिटुमेन की कमी से सड़क री-कार्पेटिंग कार्य प्रभावित, महापौर सौरभ जोशी ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

आपात समीक्षा बैठक आयोजित, बिटुमेन की कमी को बताया गया प्रमुख चुनौती; कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। शहरभर में चल रहे सड़क री-कार्पेटिंग कार्यों की प्रगति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी : कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 19 जून. डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को बड़ा झटका : हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए वॉटर सेस को किया असंवैधानिक घोषित

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश सरकार को मंगलवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!