विधायक ने किया घेड़ मानगढ़ पंचायत में सामूहिक पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

by

कमलेश ठाकुर ने रोपित किया आम का पौधा
राकेश शर्मा :देहरा/तलवाड़ा | विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा वन मंडल द्वारा 76वां वन महोत्सव के तहत आज देहरा विधानसभा क्षेत्र की घेड़ मानगढ़ पंचायत में आयोजित सामूहिक पौधारोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


विधायक कमलेश ठाकुर ने अभियान की शुरुआत करते हुए आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, क्योंकि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण का सबसे सशक्त साधन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है और वृक्षारोपण ही इन्हें कम करने का प्रभावी उपाय है।
विधायक ने कहा  कि सरकार द्वारा राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस योजना के तहत वर्ष 2025 से 2030 तक महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त वन समितियां एक से पांच हेक्टेयर चयनित वन भूमि पर न केवल पौधे लगाएंगी, बल्कि पांच वर्ष तक उनकी देखभाल भी करेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।


इस अवसर पर राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडल खनवाड़ा , शिवनाथ पंचायत  को वन विभाग के सौजन्य से विधायक कमलेश ठाकुर द्वारा 1 लाख 92 हजार का चेक भेंट किया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में  जमींताराम कौंडल निवासी सहोटी खुर्द पाईसा निवासी ने 21,000 की सहयोग राशि भेंट की।
इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय के बच्चों को भी पौधे वितरित किए और कहा कि नीम, पीपल, तुलसी एवं अन्य औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं ।
उन्होंने वन विभाग को अधिक से अधिक फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीणों को नर्सरी में ही फलदार पौधे उपलब्ध हो सके । कार्यक्रम के दौरान कुल 450 पौधे निशुल्क वितरित किए गए
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देंने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड करने की नोटिफिकेशन हो गई है जिसमें वॉय स्कूल देहरा और  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉय हरिपुर शामिल हैं।
इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
वन मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 80 हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जा चुका है और आगामी समय में इसे और विस्तार दिया जाएगा।
वन अरण्यपाल निंशात मडहोत्रा द्वारा विधायक को बगलामुखी माता का स्मृति चिन्ह एवं शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर वन अरण्यपाल  निंशात मडहोत्रा, वन मंडल अधिकारी देहरा सनी वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया , जल शक्ति विभाग कनिष्ठ अभियंता बनखंडी नरेश कुमार ,पंचायत प्रधान घेड़ मानगढ़ सीमा देवी उप प्रधान कुलदीप सिंह राणा, प्रधान शिवनाथ रजना नरोत्रा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर , महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा , पवन चौधरी, पंचायत प्रधान बनखंडी विजय कुमार सहित महिला मंडल, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी ऊना में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर. पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त...
हिमाचल प्रदेश

ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में मृत मिला : पुलिस जांच में जुटी

देहरा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय पटवारी प्रदीप कुमार रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत मनियाला-चंबा खास हलके में तैनात था। सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना, : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला   : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने लिया टूरिज्म प्रोजेक्टस की प्रगति का ब्यौरा : बोले… भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं अधिकारी

धर्मशाला, 17 जुलाई। पर्यटन राजधानी कांगड़ा में प्रस्तावित टूरिज़्म प्रोजेक्टस को लेकर भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। जिले में पर्यटन विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!