विधायक पठानिया ने हारचकियाँ के धार छांव में लिया नुक्सान का जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रभावितों को दें उचित मुआवजा

by

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारचक्कियां के धार छांव में नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से भी मिले तथा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को राहत राशि तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों की एवज में एक लाख की राशि तथा आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25-25 हजार की मुआवजा राशि देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की तेजी से बहाली तथा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जिसके लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में इस आपदा से उभरने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत,पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण के कार्यों को और गति देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इंसान बड़ी मेहनत से अपने लिए आशियाना बनाता है जिसके क्षतिग्रस्त होने के दुख को वे महसूस कर सकते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग को सड़क की सोलिंग तथा बेरिंग करने के साथ जरूरी जगहों पर डंगे लगाने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह ,विद्या प्रकाश पूर्व प्रधान,अमित डोगरा एक्सीयन जलशक्ति विभाग,खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली विभाग एक्सीयन अमन चौधरी, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ भरत भूषण, डीसी राणा नायाब तहसीलदार , एससीओ जलशक्ति विभाग एसडीओ जलशक्ति बिभाग अजय सोहल, राजस्व विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी ,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,प्रधान तिलक राज,प्रधान मंजीत राणा,प्रधान अजय बबली,किरण बाला,सरिता सैनी,श्यामा गुलेरिया, चंगर क्षेत्र कमेटी सेवादल अध्यक्ष अमर सिंह,विक्रम राणा,कैलाश राणा आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंदर ही मिल गई कैंसर होने की वजह : साइंटिस्ट भी हैरान

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक नए रिसर्च में पता चला है कि कैंसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफवाहों अथवा फेक न्यूज़ पर रहेगी कड़ी निगरानी : सुगम्य निर्वाचन के दृष्टिगत सक्षम ऐप पर विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आग्रह कर सकते हैं दिव्यांग मतदाता – मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। सुगम्य निर्वाचन के लिए गठित ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ धर्मशाला, 08 दिसम्बर : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!