विधायक राजा गिल ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

by
उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़क, पुल एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने तय समय सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
होशियारपुर, 1 जून :  विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, एसडीएम लवप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

विधायक राजा गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

बैठक के दौरान विधायक ने टांडा-रड़ा पुल सड़क (टांडा से रड़ा पुल रोड) की मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एक्सीयन मंडी बोर्ड को गांव प्रेमपुर मार्ग पर पुल निर्माण व चोहाना से टाहली सड़क निर्माण कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने एक्सीयन लोक निर्माण विभाग के साथ गांव खुड्डा से भट्टियां वाया खुणखुण कलां के रास्ते सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

विधायक राजा गिल ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी, ग्रामीण संपर्क मार्गों में सुधार होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा। उन्होंने कहा कि सड़क और पुल संबंधी ये विकास कार्य क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
पंजाब

लैंड पूलिंग स्कीम जनता के हित में, संगरूर के धूरी में CM भगवंत मान का विपक्ष दलों पर भी हमला

संगरूर ।  धूरी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों से लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में अपील की. मुख्यमंत्री मान ने बताया कि यह स्कीम किसान हितैषी और विकासोन्मुखी है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

आरोपियों ने मासूम के सामने दी दर्दनाक मौत : बेटे को आया था पतंग दिलाने

बठिंडा :  गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी पर अपने बच्चे को पतंग दिलाने आए सुखराज सिंह पर गांव के ही काला सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण एवं गंडासों से हमला...
Translate »
error: Content is protected !!