विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र में किए 53 लाख के विकास कार्यों के लोकार्पण बोले…कुटलैहड़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों को मिलेंगी घरद्वार पर सुविधाएं

by
रोहित जसवाल। ऊना, 19 जनवरी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक विवेक शर्मा(विक्कू) ने आज(सोमवार) को ग्राम पंचायत टक्का एवं ग्राम पंचायत झलेड़ा में 53 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इनमें 28 लाख से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र टक्का, 5 लाख की लागत से बने लोक मित्र केंद्र भवन तथा 20 लाख से झलेड़ा में निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन शामिल है।
विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकार्पित की गई सभी परियोजनाएं कुटलैहड़ के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी और स्थानीय लोगों को घरद्वार पर ही आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि टक्का सामुदायिक केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पंचायत स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। वहीं, लोक मित्र केंद्र स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री लोक भवन झलेड़ा पंचायत कार्यों के संचालन एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।May be an image of one or more people, people smiling, temple and text
श्री विक्कू ने बताया कि ग्राम पंचायत टक्का में मनरेगा योजना के तहत 55 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा 30 लाख रुपये के कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त, प्लानिंग के अंतर्गत 65 लाख रुपये के विकास कार्य भी पंचायत में करवाए जा रहे हैं, जिससे गांव के समग्र विकास को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि श्री भिभौर साहिब से खेतों की सिंचाई की सुविधा के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी सिंचाई योजना कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगाई जाएंगी जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिल सकेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जोगी पंगा,लांभ,झम्बर क्षेत्र को जोड़ने के लिए 10.50 करोड़ की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा एवं विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।May be an image of text
2 वर्षों के भीतर पूरे कुटलैहड़ को मिलेगी थ्री फेज की सुविधा
उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकाल में कुटलैहड़ क्षेत्र में कुल 62 नए बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है। साथ ही, दो वर्षों के भीतर पूरे कुटलैहड़ को बिजली की थ्री फेज सुविधा के जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा के बौल क्षेत्र में लगभग 300 कनाल भूमि इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के लिए चिन्हित की गई है, जिससे आने वाले समय में उद्योग स्थापित होंगे और क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने झलेड़ा पंचायत में 16 सौलर लाईटें स्थापित करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर जिला विकास परियोजना अधिकारी एवं बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान ने विभाग के माध्यम से संचाजित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, जिला कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज विकास ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मीका, जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा, बीडीसी सदस्य सुमित शर्मा, ग्राम पंचायत टक्का के प्रधान स्वर्ण दास, ग्राम पंचायत झलेड़ा के प्रधान गुलशन राय सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास के लिए 1311 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य : राज्य के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी आधुनिक सुविधाएं: बाली

धर्मशाला, 14 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन विकास पर 1311 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
Translate »
error: Content is protected !!