विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए भूमि के शीघ्र चयन के दिए निर्देश : अधिकारियों संग बैठक में की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 13 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी विकास योजनाओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और इन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री का हमेशा इस बात पर जोर रहता है कि विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में क्षेत्र के हर नागरिक को उन्नत सुविधाएं मिलेंगी। हम इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होंगी।
विधायक ने बंगाणा में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के शीघ्र चयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों की परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विवेक शर्मा ने पिपलू गांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेला के लिए उचित स्थल चयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मेले के दौरान आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए उपयुक्त और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
विधायक ने बंगाणा में सब-जज कोर्ट के निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि न्यायिक सेवाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा नए ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान शीघ्र करने को कहा।
विवेक शर्मा ने बंगाणा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे क्षेत्र में आने वाले आगंतुकों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने विकास योजनाओं की त्वरित प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके।
बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, डीएफओ सुशील कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार किए प्रदान : प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि की प्रदान

एएम नाथ। शिमला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतिम दिन किया पौधारोपण

सुजानपुर 24 जनवरी। सुजानपुर उपमंडल में 19 से 24 जनवरी तक आयोजित किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का अंतिम दिन बेटियों के नाम पौधारोपण को समर्पित रहा। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पधर में ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

एएम नाथ। पधर 23 अगस्त :  राजकीय आई० टी०आई पधर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आई०टी०आई० पधर में ड्राफट्समैन (मैकेनिकल) में कुछ रिक्त सीटों हेतु प्रवेश 30 अगस्त, 2025 तक...
Translate »
error: Content is protected !!