विनेश को सिल्वर मेडल दिया जा सकता है या नहीं…. जानिए

by

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है. उन्होंने खेलों के लिए मध्यस्थता न्यायालय (CAS) के जरिए सिल्वर मेडल की मांग उठाई है.
बता दें कि बीते बुधवार विनेश कुश्ती के महिला 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अमेरिका की साराह एन हिल्डेब्रांट से भिड़ने वाली थीं. मगर मुकाबले से पूर्व उनका वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक पाया गया था. इसके चलते उन्हें पेरिस ओलंपिक्स से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था.

8 अगस्त को आएगा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो CAS ने 8 अगस्त तक का समय मांगा है, जिसके बाद वह अपना अंतिम फैसला सुनाएगा कि विनेश को सिल्वर मेडल दिया जा सकता है या नहीं. यदि CAS, भारतीय पहलवान के पक्ष में फैसला सुनाता है तो उन्हें ओलंपिक्स के महिला 50 किलोग्राम भारवर्ग में संयुक्त रूप से सिल्वर मेडलिस्ट घोषित किया जाएगा. याद दिला दें कि विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान को 5-0 से हराया था, लेकिन वजन अधिक पाए जाने पर उन्हें फाइनल में लड़ने की अनुमति नहीं मिली थी. अब यह देखने योग्य बात है कि CAS इस विषय पर क्या फैसला सुनाता है.

क्या है CAS?

CAS एक स्वतंत्र संस्था है जिसका गठन 1984 में इस उद्देश्य से हुआ था कि यह खेलों से जुड़े मामलों में मध्यस्थता कर सके. इसका हेडक्वार्टर स्विट्जरलैंड में स्थित है, वहीं न्यूयॉर्क और सिडनी में इसके कार्यालय मौजूद हैं. इसके अलावा ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाले देशों में थोड़े समय के लिए CAS का कार्यालय स्थापित किया जाता है. यह संस्था 2 पक्षों के बीच मध्यस्थता करके खेलों से जुड़े मामलों को सुलझाने का काम करता है. मध्यस्थता करने के लिए आमतौर पर पेनल में 3 मध्यस्थों को चुना जाता है. इनमें से दोनों पक्षों को एक-एक मध्यस्थ दिया जाता है, वहीं तीसरा मध्यस्थ उस प्रभाग के अध्यक्ष द्वारा चुना जाता है. कुछ मामलों में केवल एक ही मध्यस्थ फैसला सुनाने के लिए मौजूद रहता है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवान अपने वोट के अधिकार का जरुर करें प्रयोगः ए.डी.सी राहुल चाबा

रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 3 अप्रैलः जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जिले में वोटरों...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
article-image
पंजाब

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे: डिप्टी कमिश्नर

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर मेें लगाए पौधे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से दी...
Translate »
error: Content is protected !!