विनेश फोगाट को मिला गोल्‍ड मेडल : कहा, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई , बल्कि यह तो बस शुरू हुई

by

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट दहलीज पर पहुंचकर मेडल जीतने से चूक गई थीं। उन्‍होंने 50 किग्रा के फाइनल में जगह पक्‍की कर ली थी। ऐसे में भारत के लिए गोल्‍ड या सिल्‍वर मेडल आना तय था। हालांकि, फाइनल वाले दिन जब उनका वजन किया गया तो यह 100 ग्राम ज्‍यादा था। ऐसे में विनेश फोगाट को अयोग्‍य घोषित कर दिया गया। हालांकि, अब उन्‍हें सर्वखाप पंचायत ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

मेरी लड़ाई शुरू हुई : फोगाट ने रोहतक के बोहर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में कहा, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह तो बस शुरू हुई है। हमारी बेटियों के सम्मान की लड़ाई अभी शुरू हुई है। हमने अपने धरने के दौरान भी यही बात कही थी।” बता दें कि विनेश फोगाट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।

मैं बहुत भाग्यशाली : कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा, “जब मैं पेरिस में नहीं खेल सकी, तो मुझे लगा कि मैं बहुत दुर्भाग्यशाली हूं, लेकिन भारत लौटने और यहां सभी के प्यार और समर्थन का अनुभव करने के बाद मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं इस सम्मान के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी। यह मेरे लिए मेडल से ऊपर है। इससे पहले वतन वापसी पर भी विनेश फोगाट का भव्य स्वागत हुआ था। अपने गांव बलाली के रास्ते में कई फैंस और खाप पंचायतों ने उनका स्‍वागत किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

No Shortcut to Success, Youth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct 7 : A seminar on financial discipline was organized at IET Bhaddal Technical Campus, Ropar, where Parmjeet Singh Sachdeva, Managing Director of Sachdeva Stocks, attended as the chief guest. He was warmly...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा प्रक्रिया तेज, कमेटी गठित

एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना में सार्वजनिक सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
article-image
पंजाब

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए

गढ़शंकर। गांव महिंदवाणी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए। इस दौरान आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब के...
Translate »
error: Content is protected !!