विपरीत वैश्विक हलातों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में और मजबूती केवल मोदी सरकार में ही सम्भव हैं : तीक्ष्ण सूद

by

जीडीपी की 6.9 % अनुमानित दर दे रही हैं भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत : सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अब दीवार पर लिखी इबारत सिद्ध होने लगा हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व में 11वी अर्थव्यवस्था के पायदान पर खड़ा था। परन्तु मोदी सरकार की नीतियों तथा भ्रष्टाचार को जबरदस्त चोट पहुंचाने के कारण पिछले 11 वर्ष में भारत आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के तौर पर जाना जाने लगा हैं। इन सभी चीजों के पीछे मोदी सरकार की नीतियां मेक इन इंडिया समेत घरेलू उद्योगों व छोटे करोवरों को बढ़ावा देना व महंगाई पर काबू करना आदि संमिलित हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा मोबाईल फोन निर्यातक देश बन चुका हैं। इसी तरह सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन भी भारत में हो रहा हैं। टक्नॉलजी में भारत ने इतनी मोहारत हासिल कर ली हैं कि पिछले वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बिक्री करना आसान सा काम दिखने लगा हैं। हालही में जीएसटी दरों में हुई भारी कटौती के कारण मंहगाई दर पर दीर्घकालीन ठहराव लग गया हैं। विश्व की मशहूर रेटिंग एजेंसी फीच जिस ने पलहे चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5% विकास दर रहने का अनुमान लगाया था , अब उसी ने ही चालु वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास की दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 % दिखाया हैं। फिच द्वारा ही इस वर्ष के अंत तक महंगाई दर 3.2% तक रहने का अनुमान लगाया गया हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंत नागेष्वरन के अनुसार अमेरिका द्वारा लगाई गई पाबंदियों का भारत की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर पड़ता दिखाई नहीं देता। उनके अनुसार अमेरिका द्वारा लगाई गई पाबंदियां केवल 0.2 % से लेकर 0.3 % तक प्रभाव डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी युग में भारत दुनिया की नंबर 1 आर्थिक शक्ति के रूप में उभर कर रहे गा हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
article-image
पंजाब

एएसआई पर मारपीट-अश्लील हरकतें करने के आरोप, दो युवकों ने दी शिकायत

 सुल्तानपुर लोधी  : कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एक एएसआई पर दो युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों ने एएसआई पर अवैध रूप से हिरासत में रखने...
article-image
पंजाब

बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक : एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया

अमृतसर : सिख धर्म से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे कानून पर विचार करने हेतु छह अप्रैल को...
Translate »
error: Content is protected !!