विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

by

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राफिक डिजाइनर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम.ए. (डीई, कोरल, फोटोशॉप तथा वेब डिजाइनर) तथा वेतन 15000 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑफिस मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नॉलेज) तथा वेतन 10,500 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑफिस क्लर्क पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नाॅलेज) तथा वेतन 6000 रुपये है तथा ट्रेनी (पार्ट टाइम) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (एम.एस. ऑफिस की बेसिक नॉलेज) तथा वेतन 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 18 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा 20 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे उम्मीदवारांे के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, उनका नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जो संबंधित वेबसाईट पर घर बैठे कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस-II के सौजन्य से करवाया गया 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षकों ने किया सुन्दरनगर के कलौहड़ और डोढवां सिंचाई परियोजनाओं का भ्रमण सुंदरनगर, 9 फरवरी 2024। कृषक प्रक्षिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम : सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा होंगे उप-मुख्यमंत्री

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता  के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कसौली में ससुर द्वारा बहू से छेड़छाड़ का मामला : आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। कसौली :  कसौली थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता,...
Translate »
error: Content is protected !!