विभिन्न संगठनों द्वारा बंद के आवाहन पर कस्बा माहिलपुर शहर पूरी तरह रहा बंद

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में वाल्मीकि और एससी समुदाय सहित विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के कारण माहिलपुर कस्बा पूरी तरह बंद रहा। इस अवसर पर माहिलपुर के मेन चौक पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर भारतीय अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई के नेता अजय साहिल, कुलवंत भूनो, बलविंदर मरवाहा, किसान नेता तलविंदर हीर, शशि बांगड़ पार्षद, जय राम बाडीया निर्मल बोध, दविंदर सिंह बाहोवाल जिला अध्यक्ष एससी ने कहा कि पंजाब की शांति व सद्भावना को भंग करने तथा सांप्रदायिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश कर रही ताकतों ने अमृतसर में भारतीय संविधान के संस्थापक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करके उन्होंने उनका अनादर किया और करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था के साथ खिलवाड़ किया। इस घटना को किसी शरारती तत्व द्वारा किसी के इशारे पर अंजाम दिया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है तथा इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस साजिश को रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। इस अवसर पर सभी दुकानदारों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया तथा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। सभी दलित संगठनों द्वारा एक रोष मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर खुरालगढ़ से बाबा केवल सिंह चाकर, बाबा बलवीर सिंह लंगेरी अपने साथियों सहित धरने में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में माननीय राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार सुखमनिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्षद रीटा रानी, कुलविंदर बिट्टू, गगनदीप सिंह, जसविंदर जस्सी, आरके भाटिया, नरेश कुमार लवली, जगतार सिंह बाहोवाल, बिशन दास करड़ा, चन्नण लाल कोठी, सतपाल साहिल, राकेश कुमार, मक्खन सिंह कोठी, राम सरूप, रोहित वर्मा तथा वाल्मीकि एवं अनुसूचित जाति समुदाय के अन्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीनों काले कानून, एमएसपी की गरंटी देने व निर्दोष पकड़े गए नौजवानों को तुरंत रिहा करवाने की मांग हुए किसानों ने नंगल रोड पर बारपुर अड्डे में लगाया तीन घंटे जाम

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचा दुारा भारत बंद के आहावान पर आज गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत ईलाके के किसानों व किसान सर्मथकों ने गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बारह से तीन वजे तक तीन घंटे...
article-image
पंजाब

Martyrs Are Our Heritage, Not

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 17 : Former Nagar Sudhar Trust chairman Advocate Rakesh Marwaha said the martyrs who sacrificed their lives for the nation, including immortal martyr Lala Lajpat Rai and countless others, cannot be...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले मा. जीत राम की मृत्यु पर 2 मिनट...
article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा केस में पचास हजार का ईनामी आरोपी चब्बेवाल के पास से गिरफ्तार 

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले में झंडा फहराने व हिंसा करने का आरोप चब्बेवाल- दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों के आह्वान...
Translate »
error: Content is protected !!