विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

by

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत (हरोली) में है। पीड़िता के पिता ने दामाद और उसकी बहन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भीष्म सिंह निवासी पोलियां बीत, हरोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 24 अक्तूबर को रोहित कुमार निवासी भड़ोलियां खुर्द के साथ की थी। आरोप के अनुसार, शादी के अगले ही दिन दंपत्ति के बीच झगड़ा हो गया था। बेटी ने मायके वालों को बताया था कि उसका पति और ननद उसके साथ मारपीट करते हैं।
शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर की देर रात दामाद रोहित का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है और उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया जा रहा है। चार दिनों तक उपचार चलने के बाद नवविवाहिता की मौत हो गई।
मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद और उसकी बहन द्वारा लगातार दहेज के लिए किए जा रहे उत्पीड़न के चलते उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

रोहित जसवाल । ऊना, 26 जुलाई. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर कुटलैहड़ में एक साल पांच काम कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्क कार्यों पर खर्च हुए 7.50 करोड़ रूपये – वीरेंद्र कंवर

17 करोड़ रूपये टक्का-ऊना-धमांदरी रोड़ स्तरोन्नत पर खर्च किए गए – वीरेंद्र कंवर ऊना, 12 अप्रैल: टक्का के रामनगर और विशनानगर, संसाला नगर व झलेड़ा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व...
article-image
पंजाब

छत पर खड़ी महिला को लगी गोली : अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज

बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट...
article-image
पंजाब

बेटे पर नशे की लत हावी, मां ने मांगी खुदकुशी करने की इजाजत

लुधियाना : पंजाब के युवाओं में नशों की लत इस कद्र हावी हो चुकी है कि वह नशा पूर्ति के लिए चोरियों के अलावा घरवालों के साथ मारपीट करने लगे हैं। अपने बेटे की...
Translate »
error: Content is protected !!