विशेष अभियान के तहत 883 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC

by

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च : .उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र कक्ष में विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि विशेष राजस्व लोक अदालत के अंतर्गत जिले में अब तक कुल 883 राजस्व मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इनमें 215 तकसीम, 374 सीमांकन तथा 294 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने गत सप्ताह के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित समाधान हेतु उपमंडल दंडाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को प्रति सप्ताह लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तीन माह की विशेष अभियान अवधि के दौरान पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एक स्पष्ट, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी ना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि छह माह तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़े सभी मामलों का समाधान 31 मार्च तक करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और प्रगति की निगरानी व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि राजस्व मामलों के निस्तारण के उपरांत संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह,सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिष्टाचार भेंट: पालमपुर में वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​पालमपुर/धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार दोपहर को पालमपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी साई मार्ग का पक्का व चौड़ा करने का कार्य हुआ शुरू

विधायक के नेतृत्व में कराई पैमाईश बीबी एन, 24 फरवरी (तारा) : बद्दी साई सड़क को चौड़ा व पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग की निशान देही की गई। अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह बीतने के बाद भी 600 से अधिक शिक्षक बिना वेतन कार्यरत : डा. मामराज

सरकार और चाटुकार संगठनों की चुप्पी चिंताजनक एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखने वाले शिक्षक आज स्वयं आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। सेवा-निवृत्ति न लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के तबादलों पर रहेगी रोक जारी : मौसम के हिसाब से स्कूलों में क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले...
Translate »
error: Content is protected !!