विश्वकर्मा मन्दिर के पास हुए भूस्खलन की हुई डिटेल मैपिंग

by

मंडी, 28 सितंबर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) चंडीगढ़ के दल ने मंडी में अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। दल ने पहले दिन मंडी के विश्वकर्मा मन्दिर के पास हुए भूस्खलन की टोटल स्टेशन की मदद से डिटेल मैपिंग की। यह दल मंडी की टारना पहाड़ी में बरसात में हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारणों को खंगालने और इसे रोकने के उपाय सुझाने के लिए का यह दल बुधवार को मंडी पहुंचा है। यह दल अगले दो सप्ताह तक टारना पहाड़ी की डिटेल मैपिंग करने के साथ ही यहां की मिट्टी की ताकत जांचने के लिए इसके नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनका अध्ययन करेंगे। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के इस दल में भूविज्ञानी श्रेयसी महापात्रा और तृप्ति बाबा शामिल हैं।
टोटल स्टेशन उपकरण के माध्यम से भूविज्ञानी जगह की डिटेल मैपिंग करते हैं। इसके द्वारा रेखाओं के बीच की दूरी और कोण, किसी जगह पर बिंदुओं की ऊंचाई, ढलान आदि को मापा जाता है। टोटल स्टेशन में एकत्रित और संसाधित किए गए डाटा का विश्लेषण करने के लिए कंप्यूटर में डाउनलोड किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्दी का सम्मान या जनता का डर?….पुलिस की वर्दी न्याय, सुरक्षा और जनता के विश्वास का प्रतीक

पुलिस की वर्दी न्याय, सुरक्षा और जनता के विश्वास का प्रतीक होती है। लेकिन जब कुछ अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं, तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे विभाग की प्रतिष्ठा पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!